गंगापुर के अनिल गोयल बने करोड़पति!

गंगापुर सिटी। एलआईसी के चीफ लाइफ इंश्योरेंस एडवाइजर अनिल कुमार गोयल ने वित्तीय वर्ष से पूर्व ही 1 करोड़ रुपए का शुद्ध प्रीमियम एकत्रित कर शाखा गंगापुर सिटी विक्रय वाहनी में प्रथम एवं मण्डल मेें तीसरे करोड़पति बने हैं।
शाखा प्रबंधक जी. एस. मीना ने बताया कि अनिल कुमार गोयल पिछले 28 वर्षों से एलआईसी से जुड़े हुए हैं। इन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की है। इन्होंने इस वर्ष में वन डे 50 लाख का शुद्ध प्रीमियम जमा कराने का रिकॉर्ड भी इनके नाम है।
इस वर्ष में मीलियन डॉलर राउण्ड टेबल (एमडीआरटी) की उपाधि भी हासिल की है। यह उपाधि चार बार पहले भी हासिल कर चुके हैं। गोयल पिछले 18 वर्षों से चेयरमेन क्लब के सदस्य हैं। सत्र 2008 से सीएलआई का कार्य कर रहे हैं। सत्र 2020-21 में 900 पॉलिसियों का रिकॉर्ड हासिल कर शाखा विक्रय वाहिनी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
गोयल अजमेर, चित्तोडग़ढ़, पुष्कर, जयपुर, गोवा आदि स्थानों पर भी सम्मानित हो चुके हैं।