रक्तदान शिविर 12 को

गंगापुर सिटी। रक्तदाता जीवनदाता ग्रुप एवं शाक्य युवा समाज संगठन के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 12 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से महूकलां स्थित शाक्य (कोली) समाज धर्मशाला महूकलां में लगाया जाएगा।
यह जानकारी समाज के युवा कार्यकर्ता अभिलेश व जानू ने दी।

गणतन्त्र दिवस तैयारी बैठक 16 दिसम्बर को
सवाईमाधोपुर।
गणतन्त्र दिवस 2022 के जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों के सम्बंध में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन 16 दिसम्बर को दोपहर साढे 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेंगे। यह जानकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ सूरज सिंह नेगी ने दी।
सवाईमाधोपुर उत्सव 19-20 जनवरी को, तैयारी समीक्षा बैठक 20 दिसम्बर को
सवाईमाधोपुर। सवाईमाधोपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर 19 जनवरी से 20 जनवरी तक सवाईमाधोपुर उत्सव का आयोजन होगा। इसकी तैयारियों के सम्बंध में जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में 20 दिसम्बर को दोपहर साढे 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक होगी।