भाविप शाखा विवेकानंद की एकल गायन में दिखाई प्रतिभा

गंगापुरसिटी। भारत विकास परिषद शाखा विवेकानंद की ओर से ऑनलाइन एकल गायन प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में संभागियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शाखा सचिव मयंक शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन तीन वर्ग में किया गया। प्रथम वर्ग में प्राची सिंघल प्रथम रही। इसी प्रकार द्वितीय वर्ग में प्रथम स्थान हर्ष आर्य, द्वितीय स्थान श्रद्धा आर्य व तृतीय स्थान यस्टि शर्मा का रहा। तृतीय वर्ग में प्रथम स्थान ईशा कालरा, द्वितीय स्थान सीमा रावत व तृतीय स्थान पूजा सिंघल का रहा। निर्णायक की भूमिका में नवोदय विधालय के संगीत अध्यापक कमलेश पराते रहे। तीनों वर्गो में प्रथम स्थान पर रहे प्रतिभागियों का विडिओ प्रांत को भेजा जाएगा। यह सभी प्रांत स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।