घर पर ही मनाएं डॉ. अम्बेडकर का जन्मदिवस समारोह

गंगापुर सिटी। संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्मदिवस समारोह पर वैश्विक महामारी को देखते हुए एवं पार्टी प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार सभी कार्यकर्ता अपने-अपने घर पर ही बाबा साहेब का चित्र लगाकर दीपक जलाकर, पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के शहर मंडल अध्यक्ष वीरु पुजारी ने दी।
मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर सुबह साढ़े आठ बजे बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे।
मण्डल अध्यक्ष ने बताया कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के राष्ट्र के नाम सम्बोधन के बाद की साढ़े ग्यारह बजे ऑडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडल के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारियों की बैठक होगी। बैठक में प्रधानमंत्री के राजस्थान के संदर्भ में दिये गए दिशा-निर्देशानुसार आगामी कार्यक्रम तय किये जाएंगे। पुजारी ने बताया कि पार्टी प्रधानमंत्री के निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करेगी। यदि आगामी समय में लॉकडाउन खोला जाता है तो भी जिले की बाहरी सीमाओं को सील रखा जाना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी व नागरिक सुरक्षा समिति की सोशियल सर्वे की रिपोर्ट व सक्रियता के बाद प्रशासनिक तौर पर नगरपरिषद द्वारा वार्डों के सर्वे की सुध आई है, इसका मतलब यह हुआ कि पूर्व में प्रशासनिक तौर पर किया गया सर्वे तथ्यात्मक रूप से सही नहीं था।