नवनिर्वाचित माननीया राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की जीत पर मिठाई खिलाकर मनाया जश्न

गंगापुर सिटी। भाजपा महिला मण्डल अध्यक्ष राधा दीक्षित एवं समस्त भाजपा कार्यकारिणी ने पहली बार देश मे आदिवासी महिला राष्ट्रपति बनने पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया।
भाजपा आई टी संयोजक डॉ. सरिता बंसल ने बताया कि जो व्यक्ति आध्यत्मिक शिक्षा से जुड़ता है सफलता उन्हें जरूर मिलती है। साथ ही उन्होंने कहा कि इंसान की सुंदरता महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि उसका व्यक्तित्व, चरित्र व नैतिक गुणों से पूर्ण होना चाहिए। भारतीय जनता पार्टी का इतिहास रहा है कि वह सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के अपने मूलमंत्र का पालन करती है। अटल बिहारी वाजपेयी के प्रधानमंत्री कार्यकाल में एपीजे अब्दुल कलाम को राष्ट्रपति बनाया गया। वहीं मोदी के प्रथम कार्यकाल में अनुसूचित जाति वर्ग से रामनाथ कोविन्द को राष्ट्रपति बनाया गया। अपने वर्तमान कार्यकाल में अनुसूचित जन जाति वर्ग की आध्यत्मिक शक्ति महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाकर भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक अनूठा उदाहरण देश के सामने प्रस्तुत किया है। साथ ही जन मानस में यह संदेश दिया है कि अब भारत में प्रखर लोकतंत्र की व्यवस्था को आत्मसात किया जाएगा। जहां देश का प्रत्येक राष्ट्रवादी विचारधारा के व्यक्ति देश की किसी भी उच्चतम पदों पर आसीन हो सकते हैं।

जिला महामंत्री उर्मिला गुर्जर, मण्डल महामंत्री ऊषा गुप्ता, अनिता शर्मा, भाजपा ग्रामीण अध्यक्ष शिव दुलारी सहित भाजपा महिलाओं ने दीपक जलाए एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर भाजपा जीत के भजनों के साथ हार्दिक शुभकामनाएं दी।