
गंगापुरसिटी। आर्य समाज गंगापुरसिटी के तत्वाधान में श्रावणी पर्व के उपलक्ष्य में चतुर्वेद शतकर्म एवं वेदज्ञान का संगीतमय कार्यक्रम 26 अगस्त से 1 सितम्बर तक देवी स्टोर चौराहा के पास मुख्य आर्य समाज मंदिर में आयोजित होगा। आर्य समाज के मंत्री मदन मोहन गुप्ता ने बताया कि प्रतिदिन तीन पारियों में सुबह 8 बजे से यज्ञ, भजन व प्रवचन, दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक भजन व प्रवचन तथा रात 8 बजे से 9.30 बजे तक भजन व प्रवचन कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में मेरठ से भजनोपदेशक संदीप आर्य मेरठ व आर्य गुरुकुल माउंट आबू से वेदपाठी विकास आर्य शामिल होकर ईश्वर जीव व प्रकृति, सत्य को जानने व ईश्वर को समझने के गूढ़ विषयों पर मत प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि यज्ञ के यजमान बनने के लिए ओमप्रकाश गुप्ता धागे वालों से सम्पर्क कर सकते हैं।