क्लब-91 ने गायों को ठण्ड से बचाव के लिए की त्रिपाल की व्यवस्था

गंगापुर सिटी। क्लब-91 की ओर से दशहरा मैदान स्थित गोपाल गौशाला में रविवार को गायों को हरा चारा खिलाया गया। साथ ही क्लब की ओर से गायों के ठण्ड से बचाव के लिए त्रिपाल की व्यवस्था भी की गई। इसके लिए क्लब सदस्यों 51 सौ रुपए का सहयोग दिया। इस अवसर पर चारे की व्यवस्था वासुदेव बंसल व गुड़ की व्यवस्था वीरेन्द्र आर्य की ओर से की गई।
सभी क्लब-91 के सदस्य सुबह 8 बजे गोपाल गौशाला पहुंचे और त्रिपाल को अपने हाथों से लगाया। इस अवसर पर क्लब-91 के सदस्य वासुदेव बंसल, वीरेंद्र आर्य, राजेश मंगल, गोविंद आर्य, संजय सेवा वाले, गोविंद पत्रकार, अशोक सोनी, अनिल टोडवाल, अनुराग जिंदल, अशोक मंगल, डॉ. मुकेश गर्ग, ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद थे।