कोरोना संकट: लॉकडाउन में सभी अपनी सामथ्र्य के अनुसार मदद करें

पूरे देश में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लॉकडाउन लागू है। इसके चलते जिनका रोजगार छिन गया है, उनकी मदद करें। जिसकी जितनी सामथ्र्य है, उतनी मदद करें। यह बात क्रिकेटर सुमित प्रताप ङ्क्षसह ने कही। उन्होंने कहा कि सभी लोगों से भी आगे आकर गरीबों की मदद का आग्रह किया है। सुमित भी लॉक डाउन से फंसे लोगों की मदद कर रहा है। जरूरतमंद को पेटीएम से राशन दिला रहे हैं।
गौरतलब है कि सुमित प्रताप अपने अंदाज से देश में हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। कभी पूजा-पाठ को लेकर, तो कभी अपने खेल को लेकर, कभी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर। बता दें कि देश में लॉकडाउन लागू है। इसके चलते गरीब-मजदूर वर्ग के लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। कामकाज नहीं मिलने से घर चलाना मुश्किल हो गया है। हालांकि सरकार की ओर से भी राशन सामग्री दी जा रही है। इसके साथ ही कई सामाजिक संगठन भी भोजन पैकेट के साथ राशन सामग्री का वितरण कर रहे हैं।