कोरोना का कहर: कोरोना संक्रमित 2 लाख 87 हजार 155, मरने वालों की संख्या हुई 8106

नई दिल्ली। देश में कोरोना का प्रकोप दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। देश में पहली बार एक दिन में 11 हजार 156 मरीज बढ़े हैं। पूरे देश में अब यह संख्या 2 लाख 87 हजार 155 हो गई है। कोरोना से मरने वालों की संख्या 8 हजार 106 हो गई है। वहीं उत्तरप्रदेश संक्रमितों की संख्या के मामले में पांचवां राज्य बन चुका है। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के आधार पर हैं। बुधवार को एक दिन में अब तक की सबसे ज्यादा 387 मौतें हुई हैं। इसके पहले 6 जून को सबसे ज्यादा 298 संक्रमितों ने दम तोड़ा था। देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे के अंदर 110 मरीजों की जान चली गई। यहां मरने वालों का आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच गया है। यहां अब तक 984 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, कल महाराष्ट्र में 149 संक्रमितों की मौत हुई है। गुजरात में 34 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। उत्तर प्रदेश में पहली बार एक दिन में 20 मरीजों की मौत हुई। उधर, तमिलनाडु में 19, पश्चिम बंगाल में 17, तेलंगाना में 8, मध्य प्रदेश और हरियाणा में 7-7, राजस्थान में 4, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर में 3-3, उत्तराखंड में 2 लोगों की जान चली गई। जबकि बिहार, आंध्र प्रदेश, केरल और हिमाचल प्रदेश में 1-
दुनिया का चौथा देश भारत
देश में कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए टेस्टिंग का आंकड़ा बुधवार को 50 लाख को पार कर गया। इंडियन मेडिकल काउंसिल फॉर रिसर्च (आईसीएमआर) के मुताबिक, अब तक देश में 50,61,332 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें 2 लाख 77 हजार लोग संक्रमित पाए गए। मतलब जितने लोगों की टेस्टिंग हुई है, उनमें 5.48 प्रतिशत लोग संक्रमित मिले हैं।
टेस्टिंग के मामले में अमेरिका हमसे चार गुना आगे है। अमेरिका में अब तक 2 करोड़ 21 लाख 47 हजार 253 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें 9.23 प्रतिशत लोग संक्रमित मिले हैं। ब्राजील में सबसे खराब स्थिति है। यहां अभी तक दस लाख लोगों की जांच हुई है। इनमें 74.22 प्रतिशत यानी 7 लाख 42 हजार 084 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।