कोरोना का कहर: इण्डिया में मौत का ग्राफ बढ़ा, संख्या पहुंची 7719

संक्रमित संख्या है 2 लाख 74 हजार 780
नई दिल्ली।
देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। वर्तमान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख 74 हजार 780 हो गई है। इनमें से मरने वालों की संख्या 7719 पहुंच चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अुनसार हैं। पिछले 9 दिनों में 2708 संक्रमितों की जान गई। मंगलवार को 18 राज्यों में 241 मरीजों ने दम तोड़ा दिया। इसमें सबसे ज्यादा 120 लोग महाराष्ट्र से थे। इसी के साथ महाराष्ट्र में मरने वालों का आंकड़ा 3289 पहुंच गया है। गुजरात में 33 मौतें हुईं। गुजरात में अब तक 1313 लोगों की जान जा चुकी है।
उत्तरप्रदेश और तमिलनाडु में 18-18 मरीजों की मौत हुई। उधर, पश्चिम बंगाल में 10, राजस्थान में 9, हरियाणा, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में 6-6, जम्मू-कश्मीर में 3 मौतें हुईं। कर्नाटक, पंजाब, आंध्रप्रदेश और बिहार में 2-2 मरीजों ने दम तोड़ दिया। त्रिपुरा, असम, झारखंड और छत्तीसगढ़ में 1-1 मरीज की मौत हुई। त्रिपुरा में कोरोना से यह पहली मौत है।
इसी बीच अच्छी खबर यह मिल रही है कि देश में एक्टिव मरीजों से ज्यादा स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़ रही है। बुधवार सुबह तक एक्टिव मरीज 1 लाख 32 हजार 880 थे तो स्वस्थ हुए मरीजों की तादाद बढ़कर 1 लाख 34 हजार 166 हो गई।
उत्तरप्रदेश में रिकवरी रेट सुधरा है, लेकिन नए मरीज मिलने की दर भी बढ़ रही है। उत्तरप्रदेश के साथ बिहार में आधे से ज्यादा कोरोना मरीज दूसरे राज्यों से लौटकर आए प्रवासी लोग हैं। इससे पहले, मंगलवार को देश में 8852 संक्रमित मरीज बढ़े। इनमें सबसे ज्यादा 2258 मरीज महाराष्ट्र से हैं। वहीं, देश में 241 संक्रमितों ने दम तोड़ा। सबसे ज्यादा 120 लोग महाराष्ट्र से थे।