Cyclone Tauktae गुजरात तट को कर गया पार, नौसेना ने 146 लोगों को किया रेस्क्यू

चक्रवात तूफान तौकते सोमवार रात गुजरात पहुंच चुका है। वहां उसका भीषण असर देखने को मिल रहा है। वहां करीब 180 किलोमीटर प्रति घण्टे की स्पीड से हवाएं चलीं। कई जगह पेड़ उखड़ गए। बिजली के खम्भे क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली आपूर्ति पूरी तरह गड़बड़ा गई। वहीं दूसरी ओर मुंबई में सोमवार सुबह से बूंदाबादी हो रही है। चक्रवात तूफान तौकते से सर्वाधिक तबाही गुजरात में होने की आशंका पर एनडीआरएफ और सेना की टीमें पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद हैं। चक्रवात तौकते से सर्वाधिक तबाही गुजरात में होने की आशंका पर एनडीआरएफ और सेना की टीमें पूरी तैयारी के साथ मुस्तैद हैं।

वायुसेना ने सोमवार को विशेष विमानों से एनडीआरएफ की कुछ और टीमों व उपकरणों को कोलकाता से अहमदाबाद पहुंचाया। सेना ने भी अपनी करीब 180 टीमें और इंजीनियरों की नौ टास्क फोर्स लगा रखी हैं। प्रशासन ने 17 जिलों में निचले तटवर्ती क्षेत्रों से दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया है।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवात तौकते उत्तर और उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ा और पोरबंदर से भावनगर जिले के बीच गुजरात के तटों से गुजरा। इस दौरान हवाओं की रफ्तार करीब 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। करोड़ों रुपए का नुकसान का अनुमान है। कर्नाटक, केरल, महाराष्ट्र और गोवा में तूफान तौकते पहले ही बड़ा नुकसान पहुंचा चुका है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है। गुजरात में लाखों लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था।
चक्रवाती तूफान तौकते का मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में गहरा असर देखने को मिला है। महाराष्ट्र के कोंकण इलाके में तो 6 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि तीन नाविक लापता बताए जा रहे हैं। वहीं सोमवार को मुंबई में भी समुद्र में ऊंची लहरें उठने के साथ भारी बारिश हुई। बांद्रा वर्ली सी लिंक और मुम्बई एयरपोर्ट को बंद किया गया। रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग के समुद्री किनारों पर तूफान ने नुकसान पहुंचाया। राायगढ़ जिले में 3, सिंधुदुर्ग में 1 और दो लोगों की मौत नवी मुंबई व उल्हासनगर में हुई। इनकी मौत साइक्लोन तौकते के कारण गिरे पेड़ की चपेट में आने से हुई। मुंबई एयरपोर्ट शाम 6 बजे तक के लिए बंद कर दिया गया।
कर्नाटक में चक्रवात तौकते की वजह से प्रभावित तटीय और मलनाड जिले में अब तक छह लोगों की मौत हो गई। कर्नाटक आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से स्थिति को लेकर जारी रिपोर्ट में बताया गया कि आज सुबह तक 121 गांव और तालुका चक्रवात से प्रभावित हैं। बताया गया कि करीब 600 लोगों को अब तक उनके संबंधित स्थानों से निकाला गया है और चक्रवात से लोगों को बचाने के लिए यहां खोले गए 13 राहत शिविरों में 290 लोग शरण लिए हुए हैं।
मुंबई में वर्ली सी लिंक को बंद कर दिया है। एयरपोर्ट भी कुछ घंटों के लिए बंद किया गया था। यह ऐहतियाती उपाय किया गया है।

चक्रवात तूफान तौकते सोमवार रात गुजरात पहुंच चुका है। वहां उसका भीषण असर देखने को मिल रहा है। वहां करीब 180 किलोमीटर प्रति घण्टे की स्पीड से हवाएं चलीं। कई जगह पेड़ उखड़ गए। बिजली के खम्भे क्षतिग्रस्त हो गए। बिजली आपूर्ति पूरी तरह गड़बड़ा गई। वहीं दूसरी ओर मुंबई में सोमवार सुबह से बूंदाबादी हो रही है।