दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप: लहरिया महोत्सव 11 को

गंगापुरसिटी। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप के तत्वावधान में 11 अगस्त को दिगम्बर जैन मंदिर नसियाजी प्रांगण में लहरिया महोत्सव आयोजित होगा। इस दौरान पौधरोपण भी किया जाएगा। निशा जैन गंगवाल ने बताया कि लहरिया महोत्सव के तहत कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इसके तहत लहरिया क्वीन का भी चयन किया जाएगा। इस अवसर पर झूला व चकरी झूलने का आनंद भी मिलेगा। साथ ही मंगलाचरण किया जाएगा। ग्रुप अध्यक्ष विमल जैन गोधा व महामंत्री डॉ. मनोज जैन ने बताया कि इस दौरान नसियाजी प्रांगण में पर्यावरण संवर्धन कार्यक्रम के तहत 24 तीर्थंकरों के नाम से 24 पौधे लगाए जाएंगे।