दिलीप चौधरी रालोपा जिलाध्यक्ष नियुक्त, प्रदेशाध्यक्ष ने की नियुक्ति

गंगापुरसिटी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) के राष्ट्रीय संयोजक एवं नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के निर्देश पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पुखराज गर्ग ने संगठन का विस्तार करते हुए राज्य में जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है। उन्होंने गंगापुरसिटी के श्यारौली गांव के दिलीप सिंह चौधरी पुत्र पूर्व सरपंच रघुवीर सिंह चौधरी को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का सवाई माधोपुर जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। दिलीप चौधरी वर्तमान में राष्ट्रीय जाट एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष भी है। चौधरी लम्बे समय से सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है।