दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप: विमल गोधा अध्यक्ष व डॉ. मनोज जैन महामंत्री बने

गंगापुरसिटी। दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप गंगापुरसिटी शाखा की दिगम्बर जैन नसियाजी में आयोजित साधारण सभा में वर्ष २०२१-२२ के लिए कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए। ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य व चुनाव समिति सदस्य नरेन्द्र जैन नृपत्या ने बताया कि चुनाव समिति के सदस्य पी. सी. जैन, डॉ. मनोज जैन, विमल जैन, प्रवीण गंगवाल, नरेन्द्र जैन ने दिगंबर जैन सोशल ग्रुप गंगापुरसिटी की वर्ष 2021 एवं 22 के लिए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों के लिए विमल जैन गोधा को अध्यक्ष पद पर, डॉ. मनोज जैन (वर्धमान हॉस्पिटल) को महामंत्री के पद पर एवं के. के. जैन को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर साधारण सभा में उपस्थित सभी जनों ने ध्वनि मत से प्रस्ताव को पारित किया। इसके बाद दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय निदेशक एवं ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुमेर चंद जैन सोनी ने वर्ष 2021 एवं 22 के लिए विमल जैन गोधा को अध्यक्ष, डॉ. मनोज जैन को महामंत्री एवं के. के. जैन को कोषाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किए जाने की घोषणा की। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष देवेन्द्र जैन पांड्या, पूर्व महामंत्री नीलेश जैन, कोषाध्यक्ष सुभाष जैन सौगानी, विद्या जैन गोधा, पंकज जैन पांड्या, राजेन्द्र गंगवाल सहित उपस्थित जनों ने नवमनोनीत पदाधिकारियों का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। दिगंबर जैन समाज के सदस्यों एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप राजस्थान रीजन के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाइयां दी।