जिला अग्रवाल महिला मण्डल की कार्यकारिणी गठित

  • नहर रोड स्थित गौशाला में किया दान-पुण्य
    गंगापुर सिटी।
    अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती कमलेश गर्ग एवं जिला अग्रवाल समाज अध्यक्ष राजेश गोयल की सहमति से अग्रवाल महिला मण्डल की जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग ने कार्यकारिणी का गठन किया है।
    जिला अग्रवाल महिला मण्डल अध्यक्ष रेखा गर्ग ने बताया कि रेनु आर्य व सुनीता अग्रवाल को महामंत्री मनोनीत किया है। कोषाध्यक्ष पद पर मंजू मंगलम् को लिया गया है। सरोज गर्ग, अनीता पंसारी, नीलम गोयल, नारंगी मंगल, मधु अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, जग मोहिनी गोयल, मीना गर्ग, मंजू गोयल को संरक्षक बनाया गया है। उपाध्यक्ष पद पर रजनी सिंघल, चंचल गुप्ता, रजनी मंगल, पुष्पा गोयल, बीना गुप्ता, रेनु गोयल, संगठन मंत्री पद पर शारदा गुप्ता, शिप्रा गोयल, सुनीता बजाज, सुनीता गर्ग, नीतू गुप्ता, मंजू मेडी, शालिनी मंगल, मनीषा अग्रवाल, मधु गोयल, माया गुप्ता को मनोनीत किया है। इसी प्रकार नीतू नीतू मंगल, वंदना गर्ग, गायत्री ङ्क्षसघल, हेमलता बंसल को जिलामंत्री, कृष्णा गुप्ता, सरिता गुप्ता, आशा सिंघल, सोनिया अग्रवाल, विजयलक्ष्मी गोयल, ममता गर्ग, अर्चना गुप्ता, रानी गर्ग, सुनीता जैन, सुनीता मित्तल को जिला प्रचार मंत्री बनाया गया है।
    गौशाला में किया दान-पुण्य
    अग्रवाल महिला मण्डल व तहसील महिला मण्डल गंगापुर सिटी की ओर से नहर रोड स्थित गोशाला में गायों को चारा, गुड़ खिलाया गया। वही गौशाला के लिए तेल के पीपे भेंट किए गए। इस कार्य में सभी महिलाओं ने सहयोग किया। इस मौके पर संगठन की जिलाध्यक्ष रेखा गर्ग, जिला संरक्षक सरोज गर्ग, महामंत्री रेनु आर्य, अध्यक्ष रीना मित्तल, मंजू मेडी, मिथलेश मित्तल, संगीता अग्रवाल, रजनी सिंघल, मधु गुप्ता, शकुंतला, मंजू गर्ग, पुष्पा आर्य, शिमला गोयल आदि महिलाएं मौजूद थीं।