जिला कलक्टर ने दी जिलेवासियों को दीपावली के पर्व की शुभकामनाएं

लोकतन्त्र के पर्व मतदान दिवस 25 नवंबर को शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील

गंगापुर सिटी। जिला कलक्टर डॉ. अंजली राजोरिया ने जिलेवासियों को दीपावली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। साथ ही विधानसभा आमचुनाव 2023 के अंतर्गत लोकतंत्र के पर्व मतदान दिवस 25 नवंबर, 2023 को शत-प्रतिशत मतदान कर नए कीर्तिमान के साथ शांति और निडरता के साथ मनाने की अपील की।

जिला कलक्टर ने कहा कि मतदान दिवस लोकतंत्र का पर्व है और मतदान करना आमजन का अधिकार। वहीं यह अधिकार राष्ट्र के प्रति एक कर्तव्य तो है ही बल्कि यह हमारे लोकतंत्र की जान भी है। लोक तंत्र के तहत एक व्यक्ति का एक वोट और एक वोट एक ताकत भी है| एक गरीब व्यक्ति का भी वोट उतना ही अमूल्य होता है जितना कि अमीर व्यक्ति का। इसलिए राष्ट्र के प्रति अपने इस कर्तव्य का ज़िम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करें और शत–प्रतिशत मतदान कर नया कीर्तिमान स्थापित करने में अपना अनुकरणीय योगदान दें। साथ ही प्रेम भाईचारे के साथ शांतिपूर्वक प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाकर जिलेवासी राष्ट्र के लिए स्वच्छ वातावरण निर्माण में भी अपना उल्लेखनीय योगदान दें।