धूमधाम से मनाया दीवाली मिलन समारोह

जिला अग्रवाल महिला मण्डल व तहसील अग्रवाल महिला मण्डल के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन


गंगापुर सिटी।
जिला अग्रवाल महिला मंडल सवाई माधोपुर और तहसील अग्रवाल महिला मंडल सिटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार शाम को अग्रवाल धर्मशाला में रेखा गर्ग और रीना मित्तल की अध्यक्षता में दीवाली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
तहसील महामंत्री शकुंतला ने बताया कि दीवाली मिलन समारोह मनाने से पूर्व अग्रसेन महाराज व माता लक्ष्मी के चित्रपट पर शशि गुप्ता व विशेष अतिथि राजेश मित्तल के द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया।
जिला महामंत्री रेनू आर्य ने बताया कि दीवाली मिलन समारोह के दौरान अशोक वाटिका में सीता जी, हनुमान संवाद की मनमोहक मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। राम, लक्ष्मण, सीता का अयोध्या नगरी मे आगमन की झांकी भी सजाई गई। महिला मंडल की सभी महिलाओं द्वारा सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया गया। साथ ही हनुमान चालीसा का पाठ, आरती और भजनों के माध्यम से सभी महिलाओं ने दीप प्रज्वलित करके बड़े उत्साह और उल्लास से स्वागत गीत गाकर भगवान राम-सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन पर स्वागत किया गया। सजीव झांकियों में राम का रोल अलका ने और सीता का ममता मंगलम् ने तथा भगवान हनुमान का प्रियंका ने, लक्ष्मण का रोल सीमा गोयल ने अदा किया।

अंजू जिंदल व मीनाक्षी गोयल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम संयोजक शारदा रानी, मीना बंसल और पुष्पा गुप्ता रहीं।
मंच व्यवस्था में विशेष योगदान संरक्षक सरोज गर्ग व कोषाध्यक्ष मंजू मंगलम् का रहा।
इस अवसर पर पुष्पा आर्य, रजनी सिंघल, सीमा गुप्ता, मंजू गर्ग, सरिता अग्रवाल, गायत्री, उर्मिला गुप्ता, आशा मित्तल, ऊषा गर्ग, पुष्पा गुप्ता, अनीता पंसारी, पायल गुप्ता, अलका मित्तल, मंजू बंसल, शालिनी मंगल, ममता अग्रवाल, प्रतिभा कुमारी, सरोज गर्ग, मंजू मेडी, नीतू मंगल, मनीषा गुप्ता, सुनीता गुप्ता, लक्ष्मी गुप्ता, नीलम बंसल, शशी गोयल, प्रिंयका गर्ग, अनीता बंसल, मधु अग्रवाल, ऊषा गुप्ता, प्रेरणा मंगल, सीमा मेडी, मीनाक्षी गोयल, शारदा रानी, अनामिका आदि महिलाएं मौजूद थीं।