पल-पल की खबर से रहें अपडेट
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना
  • राजस्थान न्यूज
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • शिक्षा
  • धर्म/ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • Contact
  • E-Paper
News Ticker
  • [ February 2, 2026 ] ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर भूचाल, 10वें दिन दुनियाभर में बनाया नया इतिहास Movies
  • [ February 2, 2026 ] सुबह-सुबह कांपी धरती, फिर बदला मौसम: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के साथ IMD का बड़ा अलर्ट टॉप न्यूज
  • [ February 2, 2026 ] जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह डोली धरती, 4.6 तीव्रता के भूकंप से घाटी में दहशत टॉप न्यूज
  • [ February 2, 2026 ] ‘ये हमारा फैसला नहीं’—भारत के मैच बायकॉट पर पाक कप्तान सलमान आगा का बयान स्पोर्ट्स
  • [ February 1, 2026 ] अंडर-19 वर्ल्ड कप में हाईवोल्टेज मुकाबला स्पोर्ट्स
Homeराजनीतिरक्तदान करना किसी भी व्यक्ति को जीवनदान देने का अनुपम उदाहरण है

रक्तदान करना किसी भी व्यक्ति को जीवनदान देने का अनुपम उदाहरण है

May 30, 2021 badhtikalam राजनीति, राजस्थान न्यूज, स्वास्थ्य 0

भाजपा युवा मोर्चा गंगापुर सिटी जिला सवाईमाधोपुर द्वारा मोदी सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न
गंगापुर सिटी।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के दूसरे कार्यकाल के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा गंगापुर सिटी जिला सवाईमाधोपुर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक परिसर में चिकित्सकीय टीम डॉ. विजेंद्र गुप्ता, मदन मोहन गुप्ता, विजय गुप्ता के चिकित्सक सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य व नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, उपसभापति वीरेंद्र पुजारी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। शहर के स्वस्थ व जागरूक युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान करने में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा जगह-जगह पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। रक्तदान करना किसी भी व्यक्ति को जीवनदान देने के लिए मानवता का धर्म है, जिसे हर व्यक्ति को निभाना चाहिए। सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन सेवाभावी संगठन है, जिसके द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं।
कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो जिला संयोजक उदयसिंह गुर्जर द्वारा कार्यक्रम में पधारे अभिषेक, भालेंद्र, शाहरुख, सुरेन्द्र, जितेश सहित अन्य सभी रक्तदाताओं और उपस्थित सभी अतिथियों का शाब्दिक तौर पर धन्यवाद अर्पित किया।
भाजपा मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को अपोलो कम्पनी के सौजन्य से मैनेजर गोपाल गर्ग द्वारा उपहार स्वरूप लंच टिफिन सेट भेंट किए गए। साथ ही नगरपरिषद के सौजन्य से सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को सैनिटाइजर व एन95 मास्क भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक प्रभारी विजेंद्र गुप्ता ने भारतीय जनता युवा मोर्चा गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान रक्तदान शिविर आयोजित करके ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को युवावस्था के दौरान मेडिकल गाइडलाइन के अनुसार 3 से 4 महीने में रक्तदान करते रहना चाहिए।
भाजपा शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर रामसिंह खटाना, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, महामंत्री मिथिलेश व्यास, अशोक गुप्ता कमालपुरा, गोपाल धामोनिया, प्रवक्ता धनेश शर्मा, मंत्री चिरंजीलाल लोधा, पार्षद गोविंद पाराशर, गौरव मंगल, सोमेश्वर टटवाल, युवा मोर्चा महामंत्री गौरव गर्ग, सुरेंद्र रेनवाल, सचिन शर्मा, सारांश जैन, राहुल शर्मा सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

  • bjp blood donetion camp
  • blood donetion
  • blood donetion camp
  • blood donetion logo
  • blood donetion slogans
  • GANGAPUR CITY NEWS
Previous

अंधेर नगरी चौपट राजा

Next

तम्बाकू निषेध दिवस: 31 मई को मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री करेंगे संबोधित

Related Articles

कोरोना

कोरोना: सभी 126 सेम्पल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव

July 21, 2021 badhtikalam कोरोना, राजस्थान न्यूज 0

गंगापुरसिटी। जिले में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए बुधवार को १२६ सेम्पलों की जांच की गई। सभी 126 सेम्पलों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जिले में बुधवार को एक्टिव केस की संख्या मात्र एक […]

राजस्थान न्यूज

25 JuneY 2021: सवाईमाधोपुर जिले की महत्वपूर्ण खबरें

June 26, 2021 badhtikalam राजस्थान न्यूज 0

घर-घर नल कनेक्शन के लिए जल जीवन मिशन की प्रगति समीक्षा बैठकस्वीकृत योजनाओं के कार्य समय पर पूरें करवाएं: कलेक्टरबकाया 156 गांवों की पेयजल योजनाओं के लिए 15 दिवस में डीपीआर तैयार करने के निर्देश […]

राजस्थान न्यूज

विधायक रामकेश मीना को ज्ञापन सौंप श्रीमहावीरजी को गंगापुर सिटी जिला में शामिल करने की मांग

April 3, 2023 badhtikalam राजस्थान न्यूज 0

सर्वसमाज की श्रीमहावीरजी को गंगापुरसिटी जिला में शामिल कराने ईच्छाधार्मिक रूप से श्रीमहावीरजी का है अत्यंत महत्वगंगापुर सिटी। महावीर जयन्ती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री सलाहकार व विधायक रामकेश मीना के समक्ष जैन समाज […]

Recent Posts

  • ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर भूचाल, 10वें दिन दुनियाभर में बनाया नया इतिहास
  • सुबह-सुबह कांपी धरती, फिर बदला मौसम: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के साथ IMD का बड़ा अलर्ट
  • जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह डोली धरती, 4.6 तीव्रता के भूकंप से घाटी में दहशत

Recent Comments

  • पल-पल की खबर से रहें अपडेट - badhtikalam.com on कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7
  • पल-पल की खबर से रहें अपडेट - badhtikalam.com on  BCCI के नए प्लान ने उड़ाए होश
  • Merritt Hodkiewicz on भाजपा सवाईमाधोपुर की महत्वपूर्ण जिला संगठनात्मक बैठक का आयोजन

Archives

Badhti Kalam, Sindhi Colony Gangapur City, Rajasthan, India (322201)
Phone : +91-9887454960
Email : badhtikalam@gmail.com
Our Privacy Policy
Recent Posts
  • ‘बॉर्डर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर भूचाल, 10वें दिन दुनियाभर में बनाया नया इतिहास February 2, 2026
  • सुबह-सुबह कांपी धरती, फिर बदला मौसम: जम्मू-कश्मीर में भूकंप के साथ IMD का बड़ा अलर्ट February 2, 2026
  • जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह डोली धरती, 4.6 तीव्रता के भूकंप से घाटी में दहशत February 2, 2026
  • ‘ये हमारा फैसला नहीं’—भारत के मैच बायकॉट पर पाक कप्तान सलमान आगा का बयान February 2, 2026
  • अंडर-19 वर्ल्ड कप में हाईवोल्टेज मुकाबला February 1, 2026
राजस्थान न्यूज

चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई, मावा व घी के सेम्पल लिए

November 8, 2023 1

-विभाग की ओर से गंगापुर सिटी व वजीरपुर में कार्रवाई गंगापुर सिटी। चिकित्सा विभाग की ओर से त्योहारी सीजन को जिले में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने एवं निरीक्षण का कार्य जोरों से किया जा […]

Powered By Badhti Kalam | © @badhtikalam.com | Design & Developed By UiSlick