पल-पल की खबर से रहें अपडेट
  • टॉप न्यूज
  • कोरोना
  • राजस्थान न्यूज
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • शिक्षा
  • धर्म/ज्योतिष
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • Contact
  • E-Paper
News Ticker
  • [ May 3, 2026 ] गंगापुर सिटी स्टेशन पर शुरू हुई निःशुल्क जल सेवा, 18वें वर्ष भी यात्रियों को राहत राजस्थान न्यूज
  • [ April 28, 2026 ] ब्रिटिश संसद में गंगापुर की बेटी का सम्मान, येदिता शर्मा को मिला IIW She Inspires Award टॉप न्यूज
  • [ April 27, 2026 ] महिला आरक्षण, पांचना बांध और चम्बल परियोजना पर गरजे मानसिंह, कांग्रेस के ‘दोहरे रवैये’ पर साधा निशाना राजस्थान न्यूज
  • [ April 24, 2026 ] राघव चड्ढा के BJP जाने के दावे से सियासी हलचल, क्या AAP में टूट के संकेत? ताजा खबरें
  • [ April 24, 2026 ] गढ़ी का बैरवा में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, मानवता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश राजस्थान न्यूज
Homeराजनीतिरक्तदान करना किसी भी व्यक्ति को जीवनदान देने का अनुपम उदाहरण है

रक्तदान करना किसी भी व्यक्ति को जीवनदान देने का अनुपम उदाहरण है

May 30, 2021 badhtikalam राजनीति, राजस्थान न्यूज, स्वास्थ्य 0

भाजपा युवा मोर्चा गंगापुर सिटी जिला सवाईमाधोपुर द्वारा मोदी सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न
गंगापुर सिटी।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के दूसरे कार्यकाल के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा गंगापुर सिटी जिला सवाईमाधोपुर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक परिसर में चिकित्सकीय टीम डॉ. विजेंद्र गुप्ता, मदन मोहन गुप्ता, विजय गुप्ता के चिकित्सक सहयोग से आयोजित किया गया।
शिविर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर के मुख्य आतिथ्य व नगर परिषद सभापति शिवरतन अग्रवाल, उपसभापति वीरेंद्र पुजारी के विशिष्ट आतिथ्य में आयोजित किया गया। शहर के स्वस्थ व जागरूक युवाओं ने बढ़-चढ़कर रक्तदान करने में अपना योगदान दिया।
इस अवसर पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के सफलतम 2 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा ही संगठन कार्यक्रम के अंतर्गत युवा मोर्चा द्वारा जगह-जगह पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया। रक्तदान करना किसी भी व्यक्ति को जीवनदान देने के लिए मानवता का धर्म है, जिसे हर व्यक्ति को निभाना चाहिए। सभापति शिवरतन अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन सेवाभावी संगठन है, जिसके द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के सेवाभावी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहते हैं।
कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो जिला संयोजक उदयसिंह गुर्जर द्वारा कार्यक्रम में पधारे अभिषेक, भालेंद्र, शाहरुख, सुरेन्द्र, जितेश सहित अन्य सभी रक्तदाताओं और उपस्थित सभी अतिथियों का शाब्दिक तौर पर धन्यवाद अर्पित किया।
भाजपा मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि रक्तदान शिविर में प्रत्येक रक्तदाता को अपोलो कम्पनी के सौजन्य से मैनेजर गोपाल गर्ग द्वारा उपहार स्वरूप लंच टिफिन सेट भेंट किए गए। साथ ही नगरपरिषद के सौजन्य से सभापति शिवरतन अग्रवाल द्वारा प्रत्येक रक्तदाता को सैनिटाइजर व एन95 मास्क भेंट किए गए। कार्यक्रम के दौरान राजकीय चिकित्सालय ब्लड बैंक प्रभारी विजेंद्र गुप्ता ने भारतीय जनता युवा मोर्चा गंगापुर सिटी जिला सवाई माधोपुर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा युवा मोर्चा द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान रक्तदान शिविर आयोजित करके ब्लड बैंक में रक्त की कमी को दूर करने में सहयोग प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को युवावस्था के दौरान मेडिकल गाइडलाइन के अनुसार 3 से 4 महीने में रक्तदान करते रहना चाहिए।
भाजपा शहर मण्डल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर रामसिंह खटाना, जिला प्रवक्ता महेंद्र दीक्षित, शहर मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, महामंत्री मिथिलेश व्यास, अशोक गुप्ता कमालपुरा, गोपाल धामोनिया, प्रवक्ता धनेश शर्मा, मंत्री चिरंजीलाल लोधा, पार्षद गोविंद पाराशर, गौरव मंगल, सोमेश्वर टटवाल, युवा मोर्चा महामंत्री गौरव गर्ग, सुरेंद्र रेनवाल, सचिन शर्मा, सारांश जैन, राहुल शर्मा सहित अन्य कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

  • bjp blood donetion camp
  • blood donetion
  • blood donetion camp
  • blood donetion logo
  • blood donetion slogans
  • GANGAPUR CITY NEWS
Previous

अंधेर नगरी चौपट राजा

Next

तम्बाकू निषेध दिवस: 31 मई को मुख्यमंत्री व चिकित्सा मंत्री करेंगे संबोधित

Related Articles

टॉप न्यूज

WCREU का चेतावनी दिवस: मौद्रीकरण के खिलाफ रेलकर्मियों का प्रदर्शन, जनशताब्दी ट्रेन आगमन पर रैली

September 8, 2021 badhtikalam टॉप न्यूज, राजस्थान न्यूज 0

गंगापुरसिटी। केन्द्र सरकार की मौद्रीकरण नीति के खिलाफ ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (AIRMF) व वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (WCREU) के आह्वान पर बुधवार को चेतावनी दिवस मनाया गया। इस दौरान गंगापुरसिटी में शाम […]

राजस्थान न्यूज

गुरु गोविन्द सिंह जयंती: पूर्व विधायक मानसिंह ने गुरुद्वारे में की अरदास

January 20, 2021 badhtikalam राजस्थान न्यूज 0

गंगापुर सिटी में गुरु गोविंद सिंह जयंती पर पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने आज स्थानीय गुरुद्वारे में जाकर अरदास की। गुरु पर्व के अवसर पर उन्होंने अमन व शांति की कामना की। गुरुद्वारे में उन्होंने […]

राजस्थान न्यूज

राईजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर समिट – 2024

October 24, 2024 badhtikalam राजस्थान न्यूज 0

गंगापुर सिटी में 945 करोड़ से अधिक के हुए 106 एमओयू , 5 हजार 516 युवाओं को मिलेगा रोजगार– प्रभारी सचिव गंगापुर सिटी। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर समिट-2024 के तहत जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट कार्यक्रम […]

Recent Posts

  • गंगापुर सिटी स्टेशन पर शुरू हुई निःशुल्क जल सेवा, 18वें वर्ष भी यात्रियों को राहत
  • ब्रिटिश संसद में गंगापुर की बेटी का सम्मान, येदिता शर्मा को मिला IIW She Inspires Award
  • महिला आरक्षण, पांचना बांध और चम्बल परियोजना पर गरजे मानसिंह, कांग्रेस के ‘दोहरे रवैये’ पर साधा निशाना

Recent Comments

  • पल-पल की खबर से रहें अपडेट - badhtikalam.com on कुली बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7
  • पल-पल की खबर से रहें अपडेट - badhtikalam.com on  BCCI के नए प्लान ने उड़ाए होश
  • Merritt Hodkiewicz on भाजपा सवाईमाधोपुर की महत्वपूर्ण जिला संगठनात्मक बैठक का आयोजन

Archives

Badhti Kalam, Sindhi Colony Gangapur City, Rajasthan, India (322201)
Phone : +91-9887454960
Email : badhtikalam@gmail.com
Our Privacy Policy
Recent Posts
  • गंगापुर सिटी स्टेशन पर शुरू हुई निःशुल्क जल सेवा, 18वें वर्ष भी यात्रियों को राहत May 3, 2026
  • ब्रिटिश संसद में गंगापुर की बेटी का सम्मान, येदिता शर्मा को मिला IIW She Inspires Award April 28, 2026
  • महिला आरक्षण, पांचना बांध और चम्बल परियोजना पर गरजे मानसिंह, कांग्रेस के ‘दोहरे रवैये’ पर साधा निशाना April 27, 2026
  • राघव चड्ढा के BJP जाने के दावे से सियासी हलचल, क्या AAP में टूट के संकेत? April 24, 2026
  • गढ़ी का बैरवा में पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, मानवता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश April 24, 2026
राजस्थान न्यूज

चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने मिठाई, मावा व घी के सेम्पल लिए

November 8, 2023 1

-विभाग की ओर से गंगापुर सिटी व वजीरपुर में कार्रवाई गंगापुर सिटी। चिकित्सा विभाग की ओर से त्योहारी सीजन को जिले में खाद्य पदार्थों के नमूने लेने एवं निरीक्षण का कार्य जोरों से किया जा […]

Powered By Badhti Kalam | © @badhtikalam.com | Design & Developed By UiSlick