अग्र खेल महोत्सव 8 से

अग्रवाल महिला सेवा समिति की ओर से होंगी प्रतियोगिताएं
गंगापुर सिटी।
अग्रवाल महिला सेवा समिति की ओर से अग्र खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर अग्रवाल धर्मशाला में सरिता बजाज की ओर से रेखा गर्ग की अध्यक्षता में बैठक रखी गई।
समिति महामंत्री वंदना गर्ग ने बताया कि बैठक में खेलों की तैयारी के बारे में चर्चा की गई एवं आयोजन के संयोजक बनाए गए। समिति की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 8 से 10 मार्च तक खेल महोत्सव मनाया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं अग्रवाल महिलाओं के लिए रखी गई हैं। सभी प्रतियोगिताएं अग्रवाल धर्मशाला में ही कराई जाएंगी। प्रथम दिन 8 मार्च को बैडमिंटन, कैरम, चम्मच दौड़, रस्सी कूद खेल प्रतियोगिताएं होंगी।
9 मार्च को रूमाल झपट्टा, कुर्सी दौड़, शतरंज तथा 10 मार्च को बैडमिंटन, रस्साकशी, वन मिनट गेम होंगे।
खेल महोत्सव का उद्घाटन श्रीमती गुंजन अग्रवाल द्वारा किया जाएगा। प्रचार मंत्री अंजू मालधनी ने बताया कि बैठक में पुष्पा आर्य, पदमा, अनीता पंसारी पुष्पा गुप्ता रीना गोयल इंद्र गुप्ता मंजू सिंगल संजना मित्तल हेमलता अग्रवाल मीना अग्रवाल कृष्णा गुप्ता, उर्मिला मित्तल, मिथिलेश मंगल, पुष्पा सिंघल, सरिता अग्रवाल, गायत्री गर्ग, अनीता मित्तल, राजेश मित्तल, सरला गोयल, सरोज गर्ग, रजनी गोयल, पुष्पा गर्ग, गीता गर्ग, शारदा आर्य, माया जिंदल आदि महिलाएं उपस्थित थी।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US