पेयजल व बिजली समस्याओं का शीघ्र हो निराकरण-पूर्व विधायक मानसिंह

गंगापुरसिटी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 28 सितम्बर को बिजली, पानी समस्याओं व बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में जनाक्रोश धरना प्रदर्शन के बाद भी समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। इसे लेकर भाजपा की ओर से चलाए जा रहे जन जागरण अभियान के तहत सैनिक नगर में वार्ड 48 से वार्ड 53 के नागरिकों की जनजागरण अभियान बैठक आयोजित की गई। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा गंगापुर शहर व आसपास की जनता मूलभूत बिजली व पेयजल की समस्याओं से पीडि़त होकर त्राहि त्राहि कर रही है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों पर उदासीनता बरतने को कहा। साथ ही शहर में पेयजल की व्यवस्था को सुचारू करने हेतु चंबल प्रोजेक्ट में पंपों को दुरुस्त करवाने हेतु बजट पास करवाने सहित एलएनटी कंपनी के सीवरेज के कार्य में लापरवाही को प्राथमिकता से लेते हुए कार्यवाही करने के लिए कहा गया। भाजपा नेता सुशील दीक्षित ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संघर्ष के लिए जाना जाता है और गंगापुर शहर के कार्यकर्ता आम जनता की समस्याओं के निदान के लिए जेल जाने व लाठी और गोलियां खाने तक को तैयार हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला उपाध्यक्ष रामसिंह खटानाए जिला महामंत्री मनोज बंसल व संयोजक विनोद अटल उपस्थित थे।

Read More: पेयजल का हो समाधान, नहीं तो करेंगे आंदोलन, जलदाय कार्यालय पहुंचे भाजपाई, एक्सईएन को सौंपा ज्ञापन

भाजपा शहर मंडल प्रवक्ता धनेश शर्मा ने बताया कि युवा मोर्चा अध्यक्ष विष्णुकांत दीक्षित सहित समस्त कार्यकारिणी के पदाधिकारियों द्वारा जन जागरण अभियान के माध्यम से जन समस्याओं के निराकरण हेतु हरसंभव सहयोग व संघर्ष करने को सहमति जताई। संचालन विष्णु गुरुजी ने किया। इस अवसर पर मंजू सिंघल, मिथलेश व्यास, गोविन्द पराशर, वेदप्रकाश तिवारी, पार्षद विनोद गुप्ता, पार्षद शिवहरि, पुखराज गुर्जर, नवल दनगस, विष्णु कांत दीक्षित, मुकेश अवस्थी, सीताराम सिसोदिया, संदीप सिंह, गोविन्द गुर्जर, शैलेन्द्र जैनए, मनीष सिंघल, रफीक मिस्त्री, रघुवीर शर्मा, अशोक शर्मा, संतोष शर्माज, टीकम माली, रामावतार पूर्विया, समयराज गुर्जर, महेश जोगी, गिर्राज अतेवा, गंगासहाय पार्षद, सतीश जोशी, मुकुल जैन, अनिता शर्मा, अल्का पाराशर, सुशीला, अभिषेक गुप्ता आदि मौजूद थे।