डी. एस. साइंस एकेड़मी: छात्रों ने 12वीं के साथ आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन में फहराया परचम

गंगापुरसिटी। हाल ही में जारी आई.आई.टी.-जे.ई.ई. मेन- 2021 के परिणाम में डी. एस. साइंस एकेड़मी के छात्र सचिन अवस्थी पुत्र जितेन्द्र प्रसाद अवस्थी ने 99.73 परसेन्टाइल एवं ओवेश मोहम्मद पुत्र शाकिर हुसैन ने 99.54 परसेन्टाइल प्राप्त कर परिक्षेत्र का कक्षा-12 के साथ शीर्षस्थ परिणाम दिया है। एकेडमी निदेशक इंजीनियर उमेश शर्मा ने बताया कि इसी क्रम में ऋतिक सिंह परमार पुत्र भूप सिंह परमार ने 98.93 परसेन्टाइल, नितिन कुमार अग्रवाल पुत्र मुकेश कुमार अग्रवाल ने 98.91, गोहिल सिंहल पुत्र विजेन्द्र सिंहल ने 98 आदि ने कक्षा 12 के साथ सर्वश्रेष्ठ परिणाम दिया है। 95 परसेन्टाइल से ऊपर लगभग 20 छात्रों सहित 180 छात्रों के आई.आई.टी. मेन में चयन होने की संभावना है। विद्यालय प्रशासन ने उम्मीद जताई है कि चौथे फेज के आई. आई. टी मेन में और भी श्रेयस्कर परिणाम प्राप्त होंगे। गौरतलब है कि सत्र 2020 में डी.एस. साइंस एकेड़मी के 175 छात्रों ने आई.आई.टी. मेन में चयन देकर कक्षा 12 के साथ एक विद्यालय से सर्वाधिक चयन का कीर्तिमान स्थापित किया था। इसी सत्र में 48 छात्रों ने कक्षा 12 के साथ आई.आई.टी. एड़वान्स में चयन देकर एक नया इतिहास रच दिया। सत्र 2019 में आई.आई.टी. मेन में 171 चयन, सत्र 2018 में 165 चयन, सत्र 2017 में कक्षा 12 के साथ 151 चयन के साथ ऑल इंडिया में कैटेगरी विशेष में फस्र्ट रैंक देकर गंगापुरसिटी का नाम देश में गौरवान्वित किया। सत्र 2016 से लगातार डी. एस. साइंस एकेड़मी ने आई.आई.टी. मेन में कक्षा 12 के साथ 100 से अधिक सलेक्शन देकर सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थान होने का गौरव प्राप्त करती रही है। कोरोना काल के विपरीत समय में भी डी. एस. साइंस एकेड़मी का इस तरह का परिणाम अद्वितीय है। संस्था में इस खुशी के अवसर पर परीक्षा में सफल छात्रों को माला व साफा पहनाकर मिठाई वितरित की।
एकेड़मी में नीट एवं आई.आई.टी. के फाउन्ड़ेशन का लेबल बहुत सुदृढ़ है। यही नहीं कक्षा 6 से 10 के फाउन्ड़ेशन का लेबल भी किसी भी अन्य संस्थाओं से कई मायनों में बेहतर है। उन्होंने बताया कि इस की पुष्टि हाल ही में आए एन.टी.एस.ई., एस.टी.एस.ई एवं ओलिंपियाड परीक्षाओं के परिणाम कर रहे हैं।
एकेडमी के निदेशक ने बताया कि एकेड़मी में प्रत्येक विषय के लिए देश की प्रख्यात 5-5 फैकल्टीज है, जिनके कुशल अध्यापन एवं मार्गदर्शन से ही यह संभव हो पाया कि एकेडमी ने हर वर्ष कि भांति इस वर्ष भी आई.आई.टी. के परिणाम में उत्तरोत्तर बढोतरी की है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष अध्यापन, ऑफलाइन न होकर ऑनलाइन हुआ जो कि इस तरह के परिणाम के लिए बहुत चुनौतिपूर्ण रहा है जिसे एकेड़मी ने सर्वश्रेष्ठ योजना एवं सुदृढ ऑनलाइन अध्यापन से संभव किया है। कक्षा 12 के बोर्ड परिणामों में विज्ञान वर्ग में भले ही 33 छात्रों ने 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं, लेकिन विद्यालय प्रशासन इस से खुश नहीं है।
इन छात्रों ने यह उपलब्धि एकेडमी के ऑनलाइन एप पर अध्ययन करके प्राप्त की है। एकेडमी न केवल ऑफलाइन में अपितु ऑनलाइन में भी शीर्ष परिणाम दे रही है। हे परिणाम कक्षा-6 से ही दिए जा रहे वास्तविक फाउण्डेशन का नतीजा है। नये सत्र के लिए एकेडमी में ऑनलाइन प्रवेश चल रहे हैं। 2 अगस्त को प्रारम्भ होने वाले 6 से 12 तक के बैचेज के लिए ऑनलाइन एडमिशन प्रारम्भ हो चुके हैं। गूगल प्ले स्टोर से डी.एस. साईन्स एकेडमी इन्स्ट्यिूट का एप डाउनलोड करके अपने आप को रजिस्टर करवा सकते हैं अथवा 7737320856, 9413163680, 9460442350 या 9462744762 पर कॉल करके भी कक्षा – 6 से कक्षा – 12 तक ऑनलाइन प्रवेश पा सकते हैं।