राष्ट्र व समाज निर्माण में Bharat Vikas Parishad की महत्वपूर्ण भूमिका

भाविप गंगापुर सिटी का दायित्व ग्रहण समारोह
गंगापुरसिटी।
भारत विकास परिषद (Bharat Vikas Parishad) शाखा गंगापुरसिटी का दायित्व ग्रहण समारोह विजय पैलेस मैरिज हाल में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि राजस्थान पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. शिवदयाल मंगल व विशिष्ट अतिथि प्रांतीय सचिव हर्षवर्धन शर्मा थे। अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव समूह गान संतोष कुमार गुप्ता थे। भारत माता और स्वामी विवेकानंद जी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान सत्र 2021-22 के लिए नवीन पदाधिकारी चुने गए अध्यक्ष शिवनारायण गुप्ता, सचिव अरविन्द खण्डेलवाल व कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार गुप्ता को मुख्य अतिथि ने शपथ दिलाई। साथ ही इस वर्ष परिषद् की गंगापुर शाखा में नए बने 22 सदस्यों को सदस्यता की शपथ दिलाई गई।

मुख्य अतिथि डॉ. मंगल संगठन की महत्ता तथा समाज और राष्ट्र के सर्वांगीण विकास में परिषद् की भूमिका पर विचार व्यक्त कर सदस्य संख्या को और अधिक बढ़ाकर परिषद की प्रभावी उपस्थिति समाज में दर्ज कराने की बात कही। संतोष कुमार गुप्ता ने परिषद् की रीति-नीति प्रकाश डालते हुए परिषद् के कार्यक्रमों से समाज पर होने वाले सकात्मक प्रभाव के बारे में बताया। स्थायी प्रकल्प हीरालाल मोक्ष के विकास में सहयोग देने वाले भामाशाहों का आभार प्रकट किया गया। साथ ही नगर की अन्य समाजसेवी संस्थाएं लायन्स क्लब, मानव सेवा संस्थान, अपना घर सेवा समिति, श्याम परिवार सेवा समिति के पदाधिकारियों को बेहतर सेवा कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस दौरान मिमिक्री आर्टिस्ट योगेश रजवाडा ने प्रस्तुति देकर सदस्य परिवारों को मनोरंजन किया। कार्यक्रम संयोजक पंकज कुमार गुप्ता और सह संयोजक रामदयाल मीना और धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता थे। संचालन धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता और श्रीमती रेनू गुप्ता ने किया।

READ MORE: Rajasthan में 1 सितंबर से स्कूल खोलने की प्लानिंग, इन नियमों की करनी होगी पालना

सिलेण्डर में आग से अफरा-तफरी
पुरानी अनाज मंडी क्षेत्र में मंगलवार शाम एक घर में गैस सिलेण्डर मेंं आग लगने से अफरातफरी मच गई। सूचना पर दमकल के पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका। फायरमैन कालूराम मीना ने बताया कि पुरानी अनाज मंडी में मदनमोहन महाजन के यहां सिलेण्डर में आग लग गई। इससे रसोई का सामान, किवाड जल गए। वहीं खिड़की के शीशे टूट गए।