परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम 13 को

पीड़ित मानव सेवा का पावन तीर्थ मां माधुरी बृजवारिस सेवा सदन,”अपना घर आश्रम”बझेरा भरतपुर की इकाई अपना घर सेवा समिति गंगापुर सिटी का पुरुष व महिला इकाई का परिवार स्नेह मिलन कार्यक्रम 13 फरवरी को सायं 6:30 बजे विजय पैलेस मैरिज होम गंगापुर सिटी पर रखा गया है। समिति सचिव रमेश पट्टी वाले ने बताया कि इस कार्यक्रम में समिति की दोनों इकाइयों के सदस्य सपरिवार भाग लेंगे।

भागवत कथा में कृष्ण की बाल लीलाओं व गोवर्धन पूजा का किया रोचक वर्णन
गंगापुर सिटी।
चूली गांव स्थित पाण्डेय की बगीची में भागवताचार्य विदुषी महिमा भारद्वाज द्वारा ग्रामीणों को अमृत रूपी भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है।
भागवत सेवा समिति द्वारा आयोजित भागवतकथा में विदुषी महिमा भारद्वाज ने गुरुवार को कृष्ण की बाल लीलाओं का रोचक वर्णन करते हुए श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। उन्होंने कृष्ण की माखन चोरी की लीलाओं, ग्वालों के साथ गाय चराने, गेंद खेलने, कालिया नाग का मान मर्दन करने व माखन चोरी की लीलाओं का रोचक वर्णन किया। वहीं कृष्ण ने इन्द्र के अभिमान को दूर करने के लिए बृजवासियों द्वारा इन्द्र के स्थान पर गोवर्धन पर्वत का पूजन करवाया, जिससे कुपित होकर इन्द्र ने घनघोर वर्षा की। भगवान ने बृज को बचाने के लिए अपनी अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को धारण कर बृज की रक्षा की और इन्द्र के अभिमान को दूर किया। कथा के बीच-बीच में आयोजित धार्मिक भजनों पर श्रद्धालु झूमने लगे। सारा पाण्डाल राधा-कृष्ण के रस में सरावोर नजर आया और राधा-कृष्ण के जयकारों से पांडाल गूंजता रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष व ग्रामीण उपस्थित थे।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US