LAC मसले पर बोले राहुल गांधी, फिंगर 3 से 4 के बीच हमारी जमीन चीन को दे दी

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रम रेखा पर जारी सीमा को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम मोदी को डरपोक कह डाला। राहुल बोले वे चीन के सामने खड़े नहीं हो पा रहे। उन्होंने पैंगोंग्ग झील में फिंगर 3 से 4 के बीच की जमीन चीन को सौंप दी है। मोदी चीन के सामने अपना सिर झुका चुके हैं।
राहुल ने आगे कहा कि चीन की सेना स्ट्रैटिजिक एरिया डेपसांग से अंदर आई है। अभी तक वहां पर चीन के सैनिक मौजूद हैं। उसके बारे में रक्षा मंत्री ने एक शब्द तक नहीं बोला। बता दें कि लद्दाख में जारी तनाव को लेकर भारत और चीन के बीच एक समझौता हुआ है। गुरुवार तक चीनी सेना के दक्षिण तक से 200 से अधिक प्रमुख युद्धक टैंकों को वापस कर लिया था। लद्दाख के फिंगर 8 के उत्तरी तट से अपने सैनिकों को वापस ले जाने के लिए 100 भारी वाहन तैनात किए। अब पैंगोंग झील में 3 से 8 सेक्टर तक दोनों देशों की सेनाएं गश्त नहीं कर सकेंगी।

READ MORE: बंगाल से गरजे अमित शाह, कोरोना वैक्सीनेशन के बाद बनेगा CAA कानून


गौरतलब है कि पिछले 9 महीने से पूर्वी लद्दाख में सीमा पर दोनों देशों के बीच गतिरोध बना हुआ है। एलएसी तनाव को कम करने के लिए सैन्य और कूटनीतिक स्तर पर दोनों देशों में कई बार बातचीत हो चुकी है। बता दें कि रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संसद में जानकारी दी कि चीन के साथ पैंगोंग झील के उत्तरी एवं दक्षिणी किनारों पर सेनाओं के पीछे हटने का समझौता हो गया है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US