Farmers Protest: यूपी सरकार का DM को निर्देश, खाली कराएं धरना स्थल नहीं तो

26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद किसान नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। इस हिंसा को लेकर पुलिस ने अब तक 37 किसान नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने किसान नेताओं को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने योगेंद्र सिंह और राकेश टिकैत सहित 37 लोगों पर मामला दर्ज किया है। नोटिस के जरिए किसानों से पूछा गया कि उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।
सिंघु बॉर्डर पर इकलौते पैदल जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया है। दिल्ली पुलिस ने भारी संख्या में बैरिकेड्स लगाकर चेन से बांधे हैं। किसी भी उपद्रव की आशंका के मद्देनजर कई लेयर की बैरिकेडिंग की गई है। आसपास की सभी दुकानें और गलियों को बंद कराई गई है। गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली और यूपी की पुलिस की किसानों पर संयुक्त कार्रवाई हो सकती है। बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के जवानों का पहरा लगा है।
बुधवार को दिल्ली आयुक्त एसएन श्रीवास्तव ने चेतावनी दी थी कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर परेड को लेकर हुई शर्तों का उल्लंघन करने के लिए किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत के केंप पर नोटिस चस्पा किया गया है। दिल्लीए पुलिस ने किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत को तीन दिन में जवाब देने को कहा है। नोटिस जारी कर पूछा है कि आखिर ट्रैक्टर परेड को लकेर दिल्ली पुलिस के साथ हुए समझौते को क्यों तोड़ा गया।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US