जरूरतमंदों को किया जा रहा है भोजन का वितरण

गंगापुर सिटी। कोरोना महामारी में जरूरतमंदों के लिए चलाये जा रही श्रीश्याम रसोई में श्री गोवर्धन सेवा समिति द्वारा जरूरतमंदों के लिए प्रतिदिन की तरह गुरुवार को 1 हजार भोजन के पैकेट शहर के विभिन्न इलाकों में जरूरतमंदों, असहाय लोगों को वितरित किए गए। इसी तरह शहर में विचरण करने वाली गायों के लिए 120 किलो हरा चारा खिलाया गया।
इस कार्य में श्री गोवर्धन सेवा समिति के अध्यक्ष सुरेश चंद सिंघल, मदन गोपाल बैग, कमलेश खिदरपुर, विजय गोयल, महेश पत्तल एवं श्याम प्रेमी-भोमिया प्रेमी पुरुषोत्तम टल्लन, नवीन आरओ, मुनमुन, रमेश भोड पत्रकार, क्लब 91 के गोविन्द आदि ने सहयोग किया। शिक्षाविद गु्रप त्रिलोक अग्रवाल, राजेन्द्र कुमार छीपा (लेक्चरर) हेमन्त शर्मा (लेक्चरर), फेलिक्स (एसएफएस स्कूल), योगेन्द्र गुप्ता (अंजली गिफ्ट्स) ने अवलोकन कर कार्यसमिति को 1 दिन के भोजन सेवार्थ 11 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
प्राइवेट बस स्टैंड, दिलीप सिंह पेट्रोल पंप पर मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष दीपक सिंह नरूका, अभिनव जैन, मोहित गर्ग, डॉ. रवि गुप्ता, प्रेम यातयात सलाहकार आदि द्वारा प्रतिदिन भोजन के 170 पैकैट शहर में वितरित किए जा रहे हैं।
वही दूसरी और पुरानी अनाज मंडी में श्याम सरकार गंगापुर सिटी द्वारा 450 पैकेट भोजन के जरूरतमंद लोगों को वितरित किए जा रहे हैं। कार्य में मोहित चोटी, सुनील स्वामी, अमित शर्मा, आकाश अग्रवाल, अमर विजयवर्गीय, अभिषेक गोयल सहयोग कर रहे हैं। इसी तरह डॉ. महेंद्र मीणा द्वारा रिया हॉस्पिटल में करीब 200 आदमी को भोजन खिलाया गया।