Gangapur city Panchayat Samiti: BJP को Congress पर बढ़त, निर्दलियों के हाथ बाजी

गंगापुरसिटी। पंचायत समिति गंगापुरसिटी के सदस्यों के चुनाव में Congress और BJP दोनों दल बहुमत से दूर रहे हैं। हालांकि भाजपा को कांगे्रस पर बढ़त हासिल हुई है, लेकिन वह बहुमत का जादुई आंकडा नहीं छू पाई है। बसपा का यहां खाता नहीं खुल पाया है। जिला परिषद सदस्य व पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव की शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय विद्यालय साहूनगर में मतगणना की गई। 23 सदस्यीय गंगापुरसिटी पंचायत समिति में भाजपा के 10 प्रत्याशियों व Congress के 8 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, जबकि 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों के सिर जीत का ताज बंधा है। बसपा का एक भी प्रत्याशी जीत दर्ज नहीं कर सका है। गौरतलब है पंचायत समिति के 23 वार्डों में 92 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें भाजपा के 23, Congress के 22, BSP के 10 तथा शेष निर्दलीय प्रत्याशी शामिल थे।
खेमे में लाने के प्रयास
23 सदस्यों वाली पंचायत समिति में प्रधान पद हासिल करने के लिए 12 सदस्यों का समर्थन प्राप्त करना जरुरी है। भाजपा और कांगे्रस दोनों ही इस संख्या से दूर है, लेकिन Congress की तुलना में BJP की सीटे अधिक है। ऐसे में उसे आसानी हो सकती है, लेकिन Congress भी प्रधान पद हथियाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोडेगी। इसके चलते परिणामों की घोषणा के साथ ही दोनों दलों की ओर से निर्दलियों को अपने खेमे में लाने की कवायद शुरू कर दी गई है। इस परिस्थिति में जिस ओर भी निर्दलियों का रूझान होगा, वहीं प्रधान के चुनाव में बाजी मारने में सफल होगा। ऐसे में यह देखना रूचिकर होगा कि कौन निर्दलियों को भरोसा जीतने में कामयाब होगा।

READ MORE: Tokyo Paralympics: भारत को चौथा गोल्ड, बैडमिंटन में प्रमोद भगत ने जीता गोल्ड, मनोज सरकार को ब्रॉन्ज

इनके सिर बंधा जीत का सेहरा
जानकारी के अनुसार पंचायत समिति गंगापुर सिटी के वार्ड 1 में कांग्रेस के रामसिंह ने भाजपा के रामराज को 752 वोट से, वार्ड 2 में भाजपा की परमला ने कांग्रेस की सुनीता माली को 290 वोट से, वार्ड 3 में भाजपा की मौसमी ने कांग्रेस की शान्ति को 448 वोट से, वार्ड 4 में भाजपा की ममता देवी ने कांग्रेस की पारा को 1042 वोट से, वार्ड 5 में निर्दलीय पृथ्वीराज ने भाजपा के मुन्निराम को 249 वोट से, वार्ड 6 में भाजपा की मंजू गुर्जर ने कांग्रेस की कैलाशपती को 443 वोट से, वार्ड 7 में भाजपा के रामप्रसाद ने निर्दलीय मनफूल रैगर को 808 वोट से, वार्ड 8 में निर्दलीय उदयसिंह ने निर्दलीय किरन को 168 वोट से, वार्ड 9 में कांग्रेस के नोसिन ने भाजपा के रामसिंह को 261 वोट से व वार्ड 10 में कांग्रेस की नमीता मीना ने भाजपा के शिवदयाल को 1061 वोट से पराजित किया है। इसी प्रकार
वार्ड 11 में निर्दलीय पूरन ने कांग्रेस के मूलचन्द को 106 वोट से, वार्ड 12 में भाजपा की लाखन्ती ने निर्दलीय चम्पाराम को 520 वोट से, वार्ड 13 में कांग्रेस की अनिता ने भाजपा की सुमनदेवी को 761 वोट से, वार्ड 14 में निर्दलीय लक्ष्मीकान्त ने कांग्रेस के मनोज को 144 वोट से, वार्ड 15 में भाजपा की हुकम बाई ने कांग्रेस की निम्मो को 117 वोट से, वार्ड 16 में भाजपा की मौसम बाई ने कांग्रेस की मिथलेश को 321 वोट से, वार्ड 17 भाजपा के पुष्कर सिंह ने कांग्रेस के मोहसिन को 104 वोट से, वार्ड 18 में कांग्रेस की जमना ने भाजपा की रामनरी देवी को 254 वोट से, वार्ड 19 में निर्दलीय राजेश ने निर्दलीय अनिल कुमार को 231 वोट से, वार्ड 20 में कांग्रेस की लीला देवी ने भाजपा की रूकमणी को 29 वोट से, वार्ड 21 में भाजपा की रामपती ने कांग्रेस की लोटन्ती को 68 वोट से, वार्ड 22 में कांग्रेस की लीला ने भाजपा की अंजली को 980 वोट से तथा वार्ड 23 में कांग्रेस की मीना कुमारी ने बसपा की कमलेशी को 378 वोट से पराजित किया है।
अन्य पंचायत समितियों की यह स्थिति
सवाईमाधोपुर, चौथ का बरवाडा और खंडार पंचायत समिति में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है। सवाईमाधोपुर में 21 वार्ड हैं। इनमें से कांग्रेस को 12, भाजपा को 6 सीटें मिली है और 3 सीट निर्दलीयों के खाते में गई। खंडार में कांग्रेस को 14, भाजपा को 8, आरएलपी को 2 तथा निर्दलीय को 1 सीट मिली है। चौथ का बरवाडा में कांग्रेस को 13, भाजपा को 7 सीट व 1 सीट निर्दलीय के खाते में गई है। बौंली में भाजपा को 11, कांग्रेस को 9 तथा निर्दलीय को 1 सीट मिली है। मलारना डूंगर में कांग्रेस को 8, भाजपा को 6 तथा निर्दलीयों को 3 सीट मिली है। बामनवास में भाजपा को 8, कांग्रेस को 7 तथा निर्दलियों को 2 सीट मिली है।

READ MORE: Flood Update: बाढ़ ने असम-बिहार में मचाई तबाही, यूपी और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सतर्क

प्रधान व प्रमुख चुनाव 6 को
जिले में पंचायत समिति प्रधान व जिला प्रमुख के लिए 6 सितम्बर को चुनाव होगा। प्रधान का चुनाव सम्बन्धित पंचायत समिति मुख्यालय पर तथा जिला प्रमुख का चुनाव जिला मुख्यालय पर होगा। वहीं उप प्रधान तथा उप जिला प्रमुख का चुनाव 6 सितम्बर को होगा।