Zilla Parishad Sawai Madhopur में Congress को बहुमत: Congress के 16, BJP के 8 और 1 निर्दलीय को जीत

सवाईमाधोपुर। जिला परिषद सदस्य चुनाव में कांग्रेस (Congress) को स्पष्ट बहुमत मिला है। 25 सदस्यीय जिला परिषद ने Congress को बहुमत से अधिक 16 सीटों में जीत हासिल हुई है, जबकि भाजपा के 8 प्रत्याशी ही जीत हासिल कर सके हैं। वहीं एक निर्दलीय ने भी बाजी मारी है। ऐसे में Congress का जिला प्रमुख निर्वाचित होना तय माना जा रहा है।

जानकारी के अनुसार वार्ड 1 से भाजपा की बाबुडी ने Congress की सीमा मीना को 1386 मत से, वार्ड 2 में कांगे्रस की फोरन्ती देवी ने भाजपा की रचना रानी को 1617 मत से, वार्ड 3 से कांगे्रस की ममता ने भाजपा की अंगूरी देवी को 1452 मत से, वार्ड 4 में भाजपा की बीना देवी ने Congress की रूकमणी को 220 मत से, वार्ड 5 में कांग्रेस के बाबूलाल ने भाजपा के इंद्र सिंह को 2228 मत से, वार्ड 6 में भाजपा की भारती गुर्जर ने कांगे्रस की केशन्ती देवी को 999 मत से, वार्ड 7 में Congress की सना परवीन ने भाजपा की पुष्पलता को 1636 मत से, वार्ड 8 में कांग्रेस की सुनीता ने भाजपा की मंचिता देवी को 1985 मत से, वार्ड 9 में Congress की कैलाशी ने भाजपा के मुनीराज को 1759 मत से तथा वार्ड 10 में भाजपा के सत्यप्रकाश गुर्जर ने Congress के अरफराज को 1612 मत से पराजित किया है।

Read More: Gangapur city Panchayat Samiti: BJP को Congress पर बढ़त, निर्दलियों के हाथ बाजी

इसी प्रकार वार्ड 11 में कांग्रेस के सुदामा ने भाजपा की रूकमणी को 2165 मत से, वार्ड 12 में Congress की ममता ने भाजपा की निरमा को 3417 मत से, वार्ड 13 में Congress के बाबूलाल ने भाजपा के नरेन्द्र कुमार मीना को 2462 मत से, वार्ड 14 में भाजपा के प्रेमप्रकाश ने Congress के रामकिशन को 1551 मत से, वार्ड 15 में Congress के धनपाल ने भाजपा के चंपालाल को 1005 मत से, वार्ड 16 में Congress की प्रेमदेवी ने भाजपा की किसकन्धा को 2660 मत से, वार्ड 17 में Congress के अशोक ने भाजपा के महेन्द्र कुमार को 1380 मत से, वार्ड 18 में कांग्रेस की सीमा देवी ने भाजपा की सुमित्रा देवी को 1556 मत से, वार्ड 19 में भाजपा की रजनी ने Congress की द्रोपदी बैरवा को 2042 मत से, वार्ड 20 में कांगे्रस के गजानंद ने भाजपा के महेन्द्र को 2865 मत से, वार्ड 21 से भाजपा की रामपति ने Congress के हरिकिशन मीना को 6160 मत से, वार्ड 22 में निर्दलीय पुखराज ने भाजपा के दर्शनसिंह को 1824 मत से, वार्ड 23 से भाजपा के छोटेलाल ने बसपा के आशीष कुमार मीना को 286 मत से, वार्ड 24 से Congress के हरदयाल जाटव ने बसपा के बनेसिंह को 1613 मत से तथा वार्ड 25 से Congress की राजबाई ने bjp की प्रेमबाई को 3486 मतों के अंतर से पराजित किया है।