गंगापुर स्थापना दिवस: दीपदान महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

गंगापुर सिटी। नगर परिषद् एवं शहर की समस्त सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से गंगापुर स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर होने वाले दीपदान महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से चल रही है।
कार्यक्रम में हजारों लोगों के एकत्रित होने की संभावना है।
मुख्य संयोजक डॉ. मुकेश गर्ग ने बताया कि दीपदान महोत्सव को लेकर प्रतिदिन संयोजक मण्डल की बैठक हो रही है। आमंत्रण-पत्र का वितरण शुरु कर दिया गया है।
सभी सामाजिक संस्थाओं को आमंत्रण-पत्र से या व्यक्तिगत बुलावा देकर आमंत्रित किया जाएगा। साथ ही शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक प्रभुत्व वाले लेखक, विचारक, प्रबुद्धजनों का एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया है।
इस ग्रुप में नाजिम वाला तालाब पर विकसित किए जा रहे कुशालगढ़ पक्षी विहार को सरकार द्वारा ऑथराइज्ड करने और इसे विश्वप्रसिद्ध पर्यटन स्थल विकसित करने के मास्टरप्लान बनाए जाने को लेकर एक संयुक्त कार्यकारणी बनाई जाएगी।
डॉ. गर्ग ने बताया कि स्थानीय विधायक रामकेश मीना ने इस दिशा में अपने अधिकारों और कत्र्तव्य का प्रयोग करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।
इस एरिया को वेटलैंड संरक्षित एरिया घोषित करवाने के लिए संबंधित वन पर्यावरण मंत्रालय, मुख्यमंत्री और सचिवालय कलेक्ट्रेट को पत्र भेजे हैं। साथ ही प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजी है।
नगर परिषद् भी दीपदान महोत्सव की तैयारियों को लेकर काफी गंभीर है और व्यस्थाओं का पूरा खर्च उठा रहा है।
ज्ञात हो कि नगर परिषद द्वारा पाल वाले एरिया को क्लीन कर वृछारोपण की तैयारियां भी कर ली है।