बिहार सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखना पड़ेगा भारी, जाना पड़ेगा जेल

सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डासले वालों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर दी है। अगर किसी ने बिहार सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ लिखा तो उसकी खैर नहीं होगी। खुद सीएम नीतीश कुमार इंटरनेट पर अपनी आलोचना को लेकर नाराज बने हुए हैं। इसके चलते वे सरकारी तंत्र से जुड़े लोगों की आलोचना को साइबरक्राइम से जोड़ने जा रहे हैं।
नीतीश सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने पर अब जेल की हवा खानी पड़ सकती है। बिहार अब तक उन राज्यों में शामिल रहा था जहां ऑनलाइन आक्रामक टिप्पणियों के लिए कोई बड़ी कार्रवाई नहीं की गई थी। हाल में नीतीश कुमार ने संज्ञान लेते हुए राज्य पुलिस को सोशल मीडिया पर आई आक्रामक टिप्पणियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है। बिहार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के आईजी नायर हसैनन खान की राज्य सरकार के सभी सचिवों को लिखी चिट्ठी में ये बात काफी हद तक साफ है।

READ MORE: क्या किसानों के सामने क्यों झुक गई केंद्र सरकार? ये हैं बड़ी वजह

पुलिस अधिकारी ने कहा है कि वे ऐसे मामलों को आर्थिक अपराध शाखा के पास दर्ज कराएं। गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर नीतीश कुमार का गुस्सा कोई नई बात नहीं है। अपने भाषणों में वे आरोप लगाते रहे हैं कि उनकी सरकार के खिलाफ मीडिया और सोशल मीडिया में गलत सूचना फैलाई जा रही है।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US