Gujarat Polls Result 2021: गुजरात चुनाव में BJP ने बनाई बढ़त, कांग्रेस तीसरे स्थान पर फिसली

गुजरात में 6 महानगर पालिका चुनावों की मतगणना जारी है। बीजेपी 130 और कांग्रेस 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। सूरत में आम आदमी पार्टी 18 सीटों पर आगे हैं। वहीं अहमदाबाद से असदुद्दीन ओवैसी के 4 उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। कांग्रेस तीसरे नंबर पर फिसल गई है। गुजरात में 6 महानगरों अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, जामनगर, भावनगर और राजकोट में वोटिंग हुई थी। बीजेपी और कांग्रेस ने इस चुनाव को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अहम बना दिया है।

अहमदाबाद सहित 6 महानगर पालिका की कुल 576 सीटों पर 21 फरवरी को चुनाव हुए थे। इन सीटों पर 2276 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होना है। कोरोना महामारी के बीच हुए 6 नगर निगमों में 42.21 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। गुजरात में चुनाव लड़ने वालों में बीजेपी से 577, कांग्रेस से 566, आम आदमी पार्टी से 470, राकांपा से 91, 228 निर्दलीय और अन्य दलों से 353 प्रत्याशी शामिल हैं। बता दें कि बीजेपी और कांग्रेस ने इस चुनाव को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर अहम बना दिया है।

यह भी पढ़ें: Covid 19 Vaccine: स्वास्थ्य मंत्रालय को अमित शाह का निर्देश, कोरोना वैक्सीनेशन में लाएं तेजी

मतणगना स्थल के बाहर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के पालन के लिए घेरे भी बनाए गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से 575 सीटों पर मतदान के लिए लगभग 32,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।। प्रत्येक वार्ड में चार पार्षद हैं। 6 नगर निगमों में कुल 2276 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। बता दें कि 28 फरवरी को 31 जिला, 231 तालुका पंचायत और 81 नगर पालिकाओं में चुनाव होंगे।

खबरों से अपडेट रहने के लिए BADHTI KALAM APP DOWNLOAD LINK: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam&hl=en&gl=US