सजेगा हनुमानजी का दरबार, लगेंगे छप्पन भोग

56 bhog

हनुमान जयन्ती पर 6 को निकलेगी शोभायात्रा, मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव की तैयारियां शुरु
गंगापुर सिटी।
हनुमान जयन्ती का पर्व 6 अप्रेल को हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। इस दौरान हनुमान मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
हनुमान जन्मोत्सव के तहत हनुमानजी का दरबार सजाने के साथ विशेष पूजा होगी और छप्पन भोग लगाया जाएगा। शहर में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।
गंगापुर सिटी के प्रसिद्ध बालाजी चौक मंदिर पर मंदिर ट्रस्ट के तत्वावधान में सुबह रूद्र्धाभिषेक किया जाएगा।
स्वर्णमयी चोला चढ़ाया जाने के साथ फूल बंगला झांकी के साथ दरबार सजाया जाएगा। साथ ही छप्पन भोग लगाया जाएगा।
इसी प्रकार दशहरा मैदान स्थित श्री महिदास बालाजी मंदिर पर सुबह 6 बजे दुग्धाभिषेक होगा। इसके बाद चोला चढ़ाया जाएगा तथा 9 बजे से शोभायात्रा प्रारंभ होगी। दोपहर को हवन होगा। शाम 5.30 बजे से भण्डारा आयोजित होगा।
इसी प्रकार मनोरथ सिद्ध हनुमान मंदिर व नई अनाज मंडी स्थित हनुमानजी मंदिर पर विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठान होंगे। टोकसी बालाजी पर भी जन्मोत्सव मनाया जाएगा। सभी हनुमान मंदिरों में बजरंगवली के जन्म उत्सव की तैयारियां चल रही है।