लहरिया महोत्सव: महिलाओं ने दी रंगारंग प्रस्तुतियां, हुई कई प्रतियोगिताएं

गंगापुर सिटी . अग्रवाल महिला सेवा समिति गंगापुर सिटी द्वारा अग्रवाल बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल हिंगोट्या रोड़ गंगापुर सिटी में शुक्रवार को लहरिया महोत्सव का आयोजन किया गया।
महिला सेवा समिति अध्यक्ष संजना मित्तल ने बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने सावन व तीज के गीतों और भजनों पर जमकर नृत्य किया।
विभिन्न डिजाइनों एवं रंगों के लहरियों में सजी-धजी महिलाओं ने एकल व सामूहिक नृत्यों की रंगारंग प्रस्तुति दी। इस अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता की विजेता महिलाओं को महिला मंडल की ओर से पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व महिला सेवा समिति की मीटिंग में समाज व संगठन के विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
संगठन महामंत्री हेमलता अग्रवाल ने बताया कि लहरिया महोत्सव व वन बिहार कार्यक्रम में महिला सेवा समिति की महिलाओं को शायरी व चुटकुले के माध्यम से सभी को खूब हंसाया। अंजु मालधनी एवं शिप्रा गोयल द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस लहरिया महोत्सव व वन बिहार कार्यक्रम में सरोज गर्ग, मंजू मंगलम, सुनीता अग्रवाल, लक्ष्मी गुप्ता, मंजू सिंघल, पिंकी अग्रवाल, सरिता बजाज, संतोष गर्ग ने पूर्ण व्यवस्था को संभालने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया व कार्यक्रम को तय रुपरेखा के अनुसार सम्पन्न कराया। महिला सेवा समिति संगठन को मजबूत बनाने के लिए नए महिला सदस्यों का रजिस्ट्रेशन किया गया। संगठन की ओर से अग्रसेन दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
इस अवसर पर बालिका विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए व सभी को महत्व बताया। महिला सेवा समिति के हर घर वृक्षारोपण कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में सभी से सहयोग की अपील की गई।

इस अवसर पर रजनी गोयल, माया गुप्ता, सरला गोयल, शारदा देवी, गीता देवी, अनिता मित्तल, आशा सिंघल, सुनीता आर्य, हंसा जिन्दल, गायत्री गर्ग, शशी अग्रवाल, रेनू आर्य, रीना मित्तल, अनिता पंसारी, वन्दना गर्ग, पुष्पा गुप्ता, माया जिन्दल, सत्यवती मित्तल, भावना गुप्ता, सीता गुप्ता, इन्द्रा गुप्ता, पुष्पा देवी, सुमन लता, मिथलेश मंगल, मधु भण्डारी, चंचल गुप्ता, कृष्णा देवी, रीना गोयल सहित महिला सेवा समिति गंगापुर सिटी की अनेक सदस्य उपस्थित थी।