दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने में करें सहयोग- द्विवेदी

गंगापुर सिटी। सक्षम टीम के जिला दिव्यांग अधिवेशन में अतिथियों को सम्मानित करते हुये।

सक्षम के दिव्यांग जिला अधिवेशन में किया सम्मान

गंगापुर सिटी। समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल सक्षम टीम का जिला अधिवेशन रिया मत्स्य कॉलेज में डॉ. महेंद्र मीणा की अध्यक्षता मे संपन्न हुआ। सक्षम टीम की डॉ. सरिता बंसल ने बताया कि सवाई माधोपुर जिला अधिवेशन की शुरुआत सभी अतिथियों , विशेष योग्यजनों, सक्षम कार्यकर्ता एवम सभागार में विराजमान साथियों का स्काउट व वोलेंटियर्स ने टीका लगाकर स्वागत किया। उसके बाद कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडिशनल एसपी शिव भगवान गोदारा, मुख्य वक्ता अशोक द्विवेदी, समाजसेवी शिवरतन अग्रवाल, मनोज बंसल, दीपक नरुका, प्रांतीय सह सचिव सतपाल शर्मा सुनील सिंघल, डॉ महेंद्र मीणा के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया। अयोध्या से आये अशोक द्विवेदी, जिनके दोनों हाथ नहीं होने पर खुद अपना प्रत्येक कार्य करते हंै, उन्होने सबको मोटीवेट किया। सभा मे विराजित सभी ने उनको देखा और अचंभित हो गए कि आप बहुत बडे लीगल एडवाइजर हैं और कार चलाने से लेकर हर काम चाहे छोटा हो या बडा खुद ही करते हैं। उन्होंने दिव्यांगों के लिए चल रही सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। सन् 1995 में तत्कालीन सरकार ने दिव्यांगों के लिए योजनाएं बनाई, साथ ही उन्होंने यह भी कहा की दिव्यांगों को किसी के आगे हाथ फैलाने की बजाए आत्मनिर्भर बनना चाहिए।
उन्होंने अधिवेशन में आयेे हुए सभी लोगों से कहा कि दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने में ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें। उन्हें रोजगार प्रदान किए जाएं और उन्हें समाज में बराबरी का दर्जा दिलवाएं, उनकी क्षमताओं का ज्यादा से ज्यादा विकास किया जाए और उन्हें समाज में और लोगों की तरह ही देखा जाए, जिससे उन्हें हीन भावना से ग्रसित ना होना पड़े।
एडिशनल एसपी शिव भगवान गोदारा ने कहा कि सक्षम टीम के काम सराहनीय है। प्रान्तीय सह सचिव सतपाल शर्मा ने भारत देश मे चल रहे सक्षम के सभी प्रकल्प की विस्तृत जानकारी प्रदान की। प्रान्तीय सहसचिव सुनील सिंघल ने बताया कि समदृष्टि मतलब समान रूप से देखना अक्षम व सक्षम को, क्षमता विकास अपनी क्षमताओं को विकसित करना एवं अनुसंधान नए-नए रिसर्च लांच होना, जिससे उनको कैसे फायदा मिले। और खास कर मोबाइल से किस-किस तरह की विकलांगता हमारे जीवन मे आती है उसकी भी पूरी जानकारी प्रदान की गई। अधिवेशन में स्टेट गोल्ड मेडलिस्ट मूक बधिर राम बंसल जिन्होंने गंगापुर शहर का नाम रोशन किया। सिलाई का रोजगार देने वाले रामजी लाल, विक्लांग समिति के महेंद्र शर्मा, निस्वार्थ भाव से कार्यशील स्काउट्स के बच्चे व वोलेंटियर्स को मोमेंटो व उपहार दिए गए। सभी अतिथियों को भी सक्षम टीम द्वारा मोमेंटो व प्रशस्ति-पत्र देकर उनका सम्मान किया गया। प्रोग्राम में सक्षम सहसचिव मनीष बंसल, सक्षम सचिव श्याम लाल, सक्षम संपर्क कृष्ण बल्लभ, मृगेंद्र शर्मा, पवन शर्मा, कुशला खूंटेटा, सुधा मैडम, ऊषा सेठी, विद्या गुप्ता, प्रिया, सुधा, साक्षी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।