चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज: होली मिलन समारोह 21 को

Holi get together: गंगापुर सिटी। चाणक्य परिवार ब्राह्मण समाज की ओर से प्रतिवर्ष मनाए जाने वाले होली मिलन समारोह की तैयारी बैठक रविवार को विजयलक्ष्मी ऑडिटोरियम में हुई। बैठक में 21 मार्च को विजय पैलेस में दोपहर 1 बजे से आयोजित होली मिलन समारोह की तैयारियों पर चर्चा की गई। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समितियों का गठन किया गया। चाणक्य परिवार के प्रवक्ता हेमंत शर्मा ने बताया कि होली मिलन समारोह नव निर्वाचित ब्राह्मण समाज के पार्षदों का सम्मान किया जाएगा।
कार्यक्रम में गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर, करौली व लालसोट के ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित पार्षदों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम में होली के गीत बाहर से बुलाई गई संगीत पार्टियों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे। ब्राह्मण समाज के महिला व पुरुष तथा बच्चे इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। फूलों से होली खेली जाएगी तथा एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी जाएंगी। इस दौरान ठंडाई व स्वल्पाहार की व्यवस्था भी रखी गई है।

Read More: Rajasthan Politics News: आठ महीने बाद सीएम गहलोत ने कबूला, पायलट खेमे के बगावती तेवरों के बीच किए फोन टेप

बैठक में उपस्थित सभी समाज के लोगों ने होली मिलन के कार्यक्रम में अधिक से अधिक समाज बंधुओं को सपरिवार आने की अपील की है।
बैठक में संतोष दुबे, सुशील दीक्षित, उमेश कांत शुक्ला, रमेश खादी, शैलेन्द्र शर्मा, घनश्याम मिश्र, अशोक चतुर्वेदी, गोपाल लाल शर्मा, गोपाल महंत, कृष्णानंद दीक्षित, जुगल किशोर शर्मा, रमेश तिवारी, देवेंद्र पाठक, विजेंद्र काडोल्या, महेंद्र शर्मा, बालकृष्ण शर्मा, राजकुमार उपाध्याय, नरेश कुमार शर्मा, डीके शर्मा गार्ड, शिवचरण शर्मा, कौशल पाराशर, महेंद्र दीक्षित, अनुज शर्मा, गोविंद दीक्षित, मनमोहन दुबे, विनोद शर्मा, गोविंद पाराशर, महेंद्र लोढ़ी, कमलेश गढ़मोरा, श्याम सेवा, गिरधारी शुक्ला, रामचरण पंडित, धनेश शर्मा, सुरेश शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

READ MORE: 15 March 2021: सवाईमाधोपुर की महत्वपूर्ण खबरें