‘सरकार लाठी-गोली भी चलाएगी तो जनता पीछे नहीं हटेगी’

दमनात्मक कार्रवाई से आवाज दबाने का प्रयास, भाजपा ने की समस्याओं की समीक्षा
गंगापुरसिटी।
क्षेत्र की समस्याओं को लेकर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की गुरुवार को समीक्षा बैठक हुई। इस दौरान बताया कि पेयजल, बिजली, सड़क, चोरी सहित खाद-बीज की समस्याओं से जनता त्रस्त है। इन समस्याओं को लेकर पार्टी ने 28 सितम्बर को आंदोलन के माध्यम से स्थानीय प्रशासन का ध्यान आकृर्षित किया गया था, लेकिन समस्याओं को हल करने के बजाय राजनीतिक दबाव में अपनी नाकामी को छिपाने के लिए पुलिस दमनात्मक कार्रवाई के माध्यम से राजनीतिक आंदोलन को कुचलने व जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। इसे भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। साथ ही तय किया गया कि भाजपा जनहित के मुद्दों के समाधान के लिए किसी भी हद तक तैयार है। अगर बिजली, पानी, सड़क की मांग पर सरकार लाठी-गोली भी चलाएगी तो जनता पीछे नहीं हटेगी।

READ MORE: प्रशासन गांवों के संग अभियान 2 से, बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश

गंगापुरसिटी में पानी नहीं है। किसान खाद-बीज को तरस रहे है। लगातार चोरी हो रही है और सरकारी जमीन पर कब्जे होने के साथ भ्रष्टाचार बढ़ रहा है। समय रहते इन समस्याओं का हल नहीं किया गया तो भाजपा की ओर से आंदोलन किया जाएगा। बैठक में पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल, उपसभापति वीरेन्द्र शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री मनोज बंसल, मंडल अध्यक्ष गिरधारी सोनी, एडवोकेट नवीन शर्मा, रामसिंह खटाना, सुशील दीक्षित, जमनालाल वैष्णव, मिथलेश व्यास, विनोद अटल, दीपक सिंघल, एडवोकेट अनिल दुबे, पार्षद रवि गोठवाल, महेंद्र दीक्षित आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। गौरतलब है कि 28 सितम्बर को भाजपा के धरना-प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के उपखंड अधिकारी के चेम्बर में जबरन घुसने और हंगामे के चलते भाजपाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।