कार्यस्थल पर महिलाओं पर हिंसा एवं उत्पीडऩ रोकने हेतु आईएलओ कन्वेंशन 190 पारित कराई जाये

कोटा। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन की महिला विंग द्वारा संचालित किये जा रहे वूमन्स टारगेट वीक के दौरान पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों कोटा, जबलपुर व भोपाल मंडल के विभिन्न शाखाओं की महिला पदाधिकारियों एवं महिला रेलकर्मचारियों ने वूमन्स पिटिशन पर हस्ताक्षर कर केन्द्र सरकार व रेल प्रशासन के समक्ष मांग रखी।
यूनियन की महिला विंग की मुख्य संयोजिका प्रतीभा दीक्षित व चेयरपर्सन अल्पना शुक्ला ने बताया कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के तीनों मंडलों कोटा, जबलपुर व भोपाल की महिला पदाधिकारियों एवं महिला रेल कर्मचारियों द्वारा दिनांक 13 से 18 जुलाई तक वूमन्स टारगेट वीक के तहत आज उमरावमल पुरोहित सभागार में वूमन संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
इसी प्रकार जबलपुर के महाप्रबंधक कार्यालय मेंए भोपाल मंडल के सीआरडब्ल्यूएस कार्यालय में, इटारसी में, बीना में, कोटा मंडल के सवाई माधोपुर में, भरतपुर, तुगलकाबाद में महिला रेलकर्मचारियों ने वूमन्स पीटिशन पर हस्ताक्षर कर महिला जागृति अभियान को आगे बढ़ाया। जिसमें वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन व सभी महिलाओं ने मांग रखी है कि चाइल्ड केयर लीव यब्ब्स्द्ध में 20 प्रतिशत वेतन कटौती बन्द की जाय, महिला ट्रेकमेन्टेनर्स के लिये लन्च रूम की व्यवस्था की जाये, महिला कर्मचारियों की नाईट ड्यूटी बन्द की जाये, स्त्री जनित रोग सर्वाइकल कैन्सर, यूट्रस रिमूवल, ब्रेस्ट केन्सर इत्यादि में पेड लीव दी जाये, एसबीएफ में महिला सशक्तिकरण हेतु पृथक बजट का प्रावधान किया जाये, महिला कर्मचारियों के लिये प्रत्येक कार्यस्थल पर महिला शौचालय, लन्च रूम एवं स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था की जाये, कार्यस्थल पर महिलाओं पर हिंसा एवं उत्पीडऩ रोकने हेतु आईएलओ कन्वेंशन 190 पारित कराई जाये, ऑन डयूटी महिलाओं के लिये सभी विश्रामालयों में महिलाओं के लिये रूम आरक्षित किया जाए, महिला रनिंग स्टाफ के लिये रनिंग रूम में अलग से व्यवस्था की जाये।
उमरावमल पुरोहित सभागार में हुये वूमन संगोष्ठी के कार्यक्रम में सोशल डिस्टेन्सिंग एवं अन्य गाईड लाईन का पालन करते हुये यूनियन की प्रतीभा दीक्षित, अल्पना शुक्ला, शिवानी शर्मा, लता जॉर्ज, अनिता बंसल, लीनू थॉमस, मंशा रोहिड़ा, दुर्गा, रचना शर्मा, गीता पेशवानी, बबीता चैहान सहित कई महिला पदाधिकारी उपस्थित थी। भोपाल मंडल की सीआरडब्ल्यूएस की संगीता तिवारी, रेखा गिरी, विद्या, नीतू मोठेले ने भाग लिया।

पल-पल की खबर से अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.badhtikalam.badhtikalam