देश में कोरोना का बढ़ा ग्राफ: 40 हजार 19 संक्रमित, 1328 की मौत

देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में दिनों-दिन इजाफा हो रहा है। देश में अब तक संक्रमितों की संख्या 40 हजार 19 हो गई है। वहीं मरने वालों की संख्या 1328 पहुंच गई है। शनिवार को एक दिन में 96 लोगों ने दम तोड़ा, जो अब तक की मौतों में एक दिन में सबसे अधिक मौतों का आंकड़ा है। इस बीच, दिल्ली में लोकपाल सदस्य जस्टिस अजय कुमार त्रिपाठी की भी संक्रमण से मौत हो गई। जस्टिस त्रिपाठी की उम्र 62 साल थी। उन्हें 2 अप्रैल को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करवाया गया था। इसके पहले 30 अप्रैल को सबसे ज्यादा 73 मरीजों की मौत हुई थी। शनिवार का दिन महाराष्ट्र के लिए सबसे बुरा रहा। यहां एक दिन में रिकॉर्ड 36 लोगों ने जान गंवा दी। महाराष्ट्र में 522 पर पहुंच चुका है। इसमें 322 लोग अकेले मुंबई से थे। गुजरात में मरने वालों का आंकड़ा पश्चिम बंगाल में भी मौतों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है।
अब तक 10 हजार 941 यानी 27 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। अकेले महाराष्ट्र में 12 हजार से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव हैं। यह कुल संक्रमितों का 31 प्रतिशत है। रविवार को राजस्थान में 60, आंध्रप्रदेश में 58, हरियाणा में 45, लद्दाख में 18, कर्नाटक में 5, ओडिशा में 2 और बिहार में 1 मरीज मिला। ये आंकड़े covid19india.org और राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार हैं। वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 39 हजार 980 कोरोना संक्रमित हैं। 28 हजार 46 का इलाज चल रहा है। 10 हजार 633 ठीक हो चुके हैं और 1301 की मौत हुई है।