धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

गंगापुर सिटी। अंतरराष्ट्रीय जिला वैश्य महिला महासम्मेलन की ओर से 8 मार्च को नोबल पब्लिक स्कूल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रीना पल्लीवाल ने की। सर्वप्रथम कार्यक्रम में संरक्षक छगनी बरडिय़ा और ऊषा सेठी द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। महिला सशक्तिकरण के अनुरूप हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विशेष वर्ग का सम्मान किया जाता है, इसी सम्मान की कड़ी में इस बार महिला दिवस पर हमारे समाज की महिला ब्यूटीशियन का सम्मान किया गया। शादी हो या पार्टी, हम सबको सुंदर बनाने का कार्य हमारी महिला ब्यूटीशियन ही करती है। इसके साथ-साथ जिला महामंत्री रचना मित्तल द्वारा महाशिवरात्रि पर्व की महत्ता पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की संयोजक अल्पना मंगल और निष्ठा गर्ग रहीं। मंत्री उर्मिला डाँस व कोषाध्यक्ष बबीता डाँस ने बताया कि महिला दिवस पर कविता, नाटक मंचन, प्रश्नोत्तरी में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष कुशला खूंटेटा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वर्षा नाटाणी, ममता गोयल, साक्षी अग्रवाल, सुमन दुसाद, हेमा गुप्ता, रेनु गुप्ता, दुलारी गुप्ता, कृष्णा ठाकुरिया, निर्मला खारवाल, आकांक्षा गुप्ता, पूजा सहित अन्य महिला सदस्यों ने भजन सुनाए।

मीडिया प्रभारी रक्षा बरडिय़ा ने अवगत कराया कि 17 मार्च को वैश्य एकता दिवस, विशाल दिव्यांग शिविर के सानिध्य में मनाया जाएगा। 19 मार्च को रंगों की फुहार फाग उत्सव दोपहर 2 बजे विजय पैलेस में मनाया जाएगा। अंत में सभी सदस्य महिलाओं का आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस उत्कृष्ट और भव्य कार्यक्रम में अपना योगदान दिया।