इसरो के आदित्य एल-1 मिशन ने भेजी सूरज की तस्वीरें

ADITYA L-1

इसरो के पहले सूर्य मिशन आदित्य एल-1 के अंतरिक्ष यान पर लगे सोलर अल्ट्रावायलट इमेजिंग टेलीस्कोप (एसयूआईटी) इंस्ट्रूमेंट ने 200-400 एनएम वेवलेंथ रेंज में सूरज की पहली फुल डिस तस्वीरों को कैप्चर किया है। एसयूआईटी विभिन्न वैज्ञानिक फिल्टरों का इस्तेमाल करके इस वेवलेंथ रेंज में सूर्य के प्रकाश मंडल और क्रोमोस्फीयर की इमेजों को कैप्चर करता है।
इसरो ने एसयूआईटी द्वारा क्लिक की गई तस्वीरों को भी साझा किया है। इसमें अलग अलग रंगों की तस्वीरों में सूरज दिखाई दे रहा है। इसरो ने बताया कि 20 नवंबर 2023 को एसयूआईटी पेलोड चालू किया गया था। एक सफल प्री कमीशनिंग फेज के बाद टेलीस्कोप ने 6 दिसंबर 2023 को अपनी पहली तस्वीरें क्लिक कीं। अलग अलग 11 फिल्टर की मदद से ली गई इन तस्वीरों में पहली बार फुल डिस्क तस्वीर शामिल हैं।

READ MORE: ईडी ने शिक्षा माफिया बच्चा के ठिकानों पर की रेड

एसयूआईटी के ऑब्जरवेशन से वैज्ञानिकों को चुंबकीय और वातावरण के गतिशील युग्मन का अध्ययन करने में मदद तथा पृथ्वी की जलवायु पर सौर विकिरण के प्रभावों पर कड़ी रोक लगाने में सहायता मिलेगी। सामने आई विशेषताओं में सनस्पॉट, प्लेज और शांत सूर्य क्षेत्र शामिल है। एसयूआईटी के डवलपमेंट में इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स पुणे के नेतृत्व में एक सहयोगात्मक प्रयास शामिल था। इस सहयोग में इसरो, मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन आदि शामिल रहे।
दो सितंबर को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरों ने सुबह 11.50 बजे आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से धु्रवीय प्रक्षेपण यान पर भारत का पहला सूर्य मिशन आदित्य एल-1 सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। इसका उद्देश्य सूरज के बारे में और अधिक जानकारी उपलब्ध करवाना है।