जन आक्रोश आमसभा आज अमरगढ़ चौकी में

गंगापुर सिटी। जन आक्रोश सभा की तैयारी बैठक को संबोधित करते पूर्व विधायक।

गंगापुर सिटी। भारतीय जनता पार्टी गंगापुर सिटी के चारों मण्डल गंगापुर शहर, ग्रामीण, वजीरपुर एवं तलावड़ा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में अमरगढ़ चौकी में प्रदेश कांग्रेस सरकार के कुशासन भ्रष्टाचार एवं जंगलराज के खिलाफ प्रदेश भाजपा की ओर से विशाल जन आक्रोश सभा आयोजित की जाएगी।
जन आक्रोश यात्रा के विधानसभा मीडिया प्रमुख धनेश शर्मा ने बताया कि विशाल सभा में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच होंगे। अध्यक्षता पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर करेंगे। विशिष्ट अतिथि सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, सभापति शिवरतन गुप्ता, प्रधान मंजू गुर्जर होंगी। विशाल सभा की तैयारियों को लेकर भाजपाइयों ने तैयारियों का जायजा लिया।
पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी है। पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर ने कहा कि संपूर्ण किसान कर्जामाफी, लंबित भर्तियां, पेपर लीक, खनन माफिया, महिला सुरक्षा सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांगे्रस के खिलाफ आमजन में भारी आक्रोश है। इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए उक्त जनाक्रोश आम सभा का आयोजन 30 दिसंबर को दोपहर 12.30 बजे से अमरगढ़ चौकी में रखा गया है।
बैठक के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता सुशील दीक्षित, रामसिंह खटाना, मनोज बंसल द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए। निश्चित रूप से आगामी विधानसभा चुनाव में यह जनाक्रोश गहलोत सरकार को उखाड़ फैंकने के साथ ही प्रदेश में सुशासन स्थापित करने के लिए भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने के लिए आशीर्वाद प्रदान करेगा।
सभा में भाजपा मंडल शहर, ग्रामीण, वजीरपुर एवं तलावड़ा के मंडल पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, पार्षद, सरपंच, जनप्रतिनिधि, नेतागण, कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में ग्र्रामीण, किसान, आमजन भाग लेंगे। बैठक में सूरजमल जाट, ओमप्रकाश पटेल, सीताराम सिसोदिया, अनिल दुबे, मनमोहन बजाज, ओमप्रकाश कटारिया, चिरंजी लोधा, गोविंद गुप्ता, गोविंद पाराशर, एडवोकेट हिमांशु, शिवदयाल जोशी, गौरन्ती मीणा, अनीता व्यास, ऊषा गुप्ता, अंजू जाटव, गोपाल धामोनिया, गोपाल गर्ग, विजय बोहरा, सोनू महावर, बबलू हरिजन, अमरसिंह, ताराचंद टीटी, श्रीमोहन गुर्जर, संतोष बंसी, विष्णु गुरुजी, वेद प्रकाश शर्मा, शाकिर, पप्पू कटारिया, बबलू, समयसिंह बैंसला, मोहम्मद इस्माइल, लक्ष्मण सैनी सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।