भव्य कलश यात्रा ।। महिलाओं ने धारण किए 2100 कलश

रामकथा का शुभारंभ


गंगापुर सिटी।
श्री राम कथा सेवा समिति के तत्वावधान में गुुरुवार को शहर की नई अनाज मंडी स्थित हनुमानजी मंदिर से पूजा-अर्चना के बाद बैंड बाजों के साथ कलश यात्रा शुरू हुई। इससे पहले समिति के सैकड़ों पदाधिकारी गणमान्य लोग और सैकड़ों महिलाएं नए-नए परिधान पहनकर नई अनाज मंडी स्थित हनुमानजी मंदिर पहुंचे। यहां पर विधिवत कलशों की पूजा की गई।
कलश यात्रा संयोजक दुर्लभ गोयल ने बताया कि कलश पूजा के बाद में कलश यात्रा बैंड बाजों के साथ हनुमान जी मंदिर से शुरू हुई। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाती हुई चल रही थी और इनके पीछे समिति के पदाधिकारी मुख्य यजमान नरदेव गुप्ता (नरसी) रामायण पोथी लिए और रथ में कथा वाचक परम पूज्य सियाराम शरण महाराज अयोध्या वाले साथ चल रहे थे।
कलश यात्रा नई अनाज मंडी से होते हुए उदई मोड़ सर्किल से गुलकंदी स्कूल होते हुए कथा स्थल किरण पैलेस पहुंची। कलश यात्रा की भव्यता का इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यात्रा का एक छोर जहां कथा स्थल किरण पैलेस में था वही यात्रा का अंतिम छोर नई अनाज मंडी में था।
मुख्य संयोजक ओमप्रकाश गुप्ता धर्मकांटा ने कहा कि कथा का शुभारम्भ हो चुका है, यह कथा 3 जनवरी दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। सभी शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रामकथा का लाभ लेने का आह्वान किया है। रामकथा कथा में पूर्व विधायक दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, सभापति शिवरतन अग्रवाल, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, पूर्व सभापति संगीता बोहरा, महेंद्र दीक्षित, पूर्व उपसभापति दीपक सिंघल, नवीन शर्मा, विनोद अटल, मनोज बंसल, संजय गोयल ने भी शिरकत की।
इस मौके पर मुख्य संयोजक ओमप्रकाश धर्मकांटा, मुख्य यजमान नरदेव गुप्ता, दो बार पूर्व के मुख्य यजमान मदन मोहन गोठरा, प्रचार संयोजक संजय एकट, कृष्ण कुमार गोयल कुबेर मेडिकल, मनीष सागवान, गोविंद पीटीआई, योगेन्द्र गर्ग, संजय ठिकरिया, महेश आरेड्या, मनीष तिरपाल, सुरेश अग्रवाल कोचिंग, हरिओम भगत, विष्णु एलआईसी, महेश धोलेटा, अभिषेक मर्जिया, अरविंद तमोलीपुरा, जीतू प्रॉपर्टी, दिनेश कुनकटा, लक्ष्मण नारायण प्रॉपर्टी, पवन एडवोकेट, अन्नू बैग, सत्यनारायण पटवारी, रामावतार बड़ौदा, राकेश गुप्ता, देवू, गौरव तुलारा, बंटी चक्की, लाला प्रॉपर्टी, विमल अग्रवाल, गज्जू हलवाई, गंगाप्रसाद गुप्ता एडवोकेट, विष्णु कपड़ा, पंकज मंगलम, चंद्रभान स्वास्तिक, रामू गुट्टा, कैलाश वजीरपुर, हनुमान लोहा, जितेंद्र कुनकटा, देवकी फर्नीचर, सत्येंद्र अध्यापक, सतीश मधुवन, महेश गुप्ता करनपुर, विनोद गुरुजी, विशंभर टेंट, पंकज एचपी, प्रकाश मित्तल, डिंपल हलवाई, बिहारी सपोटरा, अशोक केमरी, रामेश्वर हुंची गिर्राज, बबलू सीमेंट, दिनेश एलआईसी, जगदीश श्यारोली, कृष्ण कुमार अग्रवाल, दिनेश गोयल, पवन हिंडौन, चंदू, शिवजी लाल गुप्ता, लखन खूंटला, धर्मदेव आर्य, दीपक सलेमपुर सहित समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।