लॉयंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा लॉयंस क्लब गरिमा को मिले आठ अवार्ड

गंगापुर सिटी। लॉयंस क्लब इंटरनेशनल के 2019-20 के पूर्व प्रान्तपाल लॉयन अशोक ठाकुर द्वारा प्रांत 3233 ई-1 द्वारा वर्ष 2019-20 के दौरान किए गए सेवा कार्यों के लिए ग्वालियर के जलसा गार्डन में राजस्थान एवं मध्य प्रदेश के सभी लॉयंस क्लब का भव्य अवार्ड समारोह आयोजित किया गया।
लॉयंस क्लब गरिमा के सचिव लॉयन मनीष सागवान ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता वर्तमान प्रान्तपाल लॉयन आलोक गोयल द्वारा की गई। समारोह के विशिष्ट अथिति मध्यप्रदेश सरकार के यू डी एच मंत्री ओ. पी. एस. भदौरिया एवं मुख्य अतिथि पी. डब्ल्यू. डी. मंत्री सुरेश धाकड़ रहे।
क्लब गरिमा अध्यक्ष लॉयन कृष्ण कुमार गोयल ने बताया कि वर्ष 2019-20 के दौरान क्लब गरिमा द्वारा पीडि़त मानव की सेवा के लिए तन-मन-धन से जो सेवाकार्य किए गए उनके लिए सर्वश्रेष्ठ लॉयंस क्लब का अवार्ड पूर्व प्रान्तपाल लॉयन अशोक ठाकुर द्वारा लॉयंस क्लब गरिमा को प्रदान किया गया।

Read More: हरियाणा सरकार को विधायक टूटने का क्यों सता रहा डर, अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में कांग्रेस

इसके अतिरिक्त विशिष्ट रूप से किए गए डायबिटीज़ केयर, कोविड-19 हेल्प, सर्विस वीक प्रोग्राम, नेत्र चिकित्सा शिविर आदि के लिए लॉयंस क्लब गरिमा को 5 अवार्ड प्रदान किए गए।
लॉयंस क्लब गरिमा के सदस्य लॉयन आशीष शर्मा को पिछले वर्ष किए गए सर्वश्रेष्ठ सेवा कार्यों हेतु बेस्ट जोन चेयरपर्सन का अवार्ड समारोह में प्रदान किया गया।
वहीं गरिमा के सदस्य लॉयन मुकेश राजाराम मीना को नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में दिए उनके विशेष योगदान के लिए तथा लॉयन सचिन बंसल को सेवा गतिविधि के लिए अवार्ड दिया गया।
क्लब गरिमा अध्यक्ष लॉयन कृष्ण कुमार गोयल को भी पार्षद चुने जाने पर माला पहनाकर अवार्ड दिया गया।
समारोह में गरिमा क्लब से अध्यक्ष लॉयन कृष्ण कुमार गोयल (कुबेर), लॉयंस क्लब के रीजन सेक्रेटरी लॉयन आशीष शर्मा, सचिव लॉयन मनीष सागवान, लॉयन मुकेश राजाराम मीना, लॉयन नितिन मित्तल, लॉयन सचिन बंसल, लॉयन सोमवृत अग्रवाल, लॉयन पंकज मंगलम ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।