जल सेवा करने पहुंची लॉयंस क्लब गरिमा की टीम

lions club jal seva

दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का जल सेवा अभियान
रेलवे स्टेशन पर 12 वर्ष से जैन सोशल ग्रुप कर रहा है रेल यात्रियों के लिए जल सेवा

गंगापुर सिटी। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप की ओर से रेलवे स्टेशन पर की जा रही जल सेवा में गत दिवस सामाजिक सरोकार के कार्यों में अग्रणी रहने वाले लॉयंस क्लब गरिमा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने आकर अपने हाथों से रेल यात्रियों को जल पिलाया और जल सेवा में सहयोग किया। lions club jal seva
इस अवसर पर लॉयंस क्लब गरिमा के सदस्य आशीष शर्मा ने कहा कि दिगंबर जैन सोशल ग्रुप का जल सेवा का कार्य बहुत ही सराहनीय है और सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें युवाओं को समाज सेवा करने की प्रेरणा भी मिल रही है।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित हुए रिया हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. महेंद्र मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि लगातार ढाई महीने तक जल सेवा करना सामाजिक सरोकार से जुड़े हुए समाज सेवा के कार्य का एक बेहतरीन उदाहरण है रेल यात्रियों को जल पिलाकर मन में असीम शांति का अनुभव होता है।
इस अवसर पर जल सेवा संयोजक नरेंद्र जैन नृपत्या, सह संयोजक धर्मेन्द्र जैन पांड्या, सौरव जैन गंगवाल, ग्रुप के उपाध्यक्ष प्रवीण जैन कठूमर, अशोक पांड्या, पारस सोगानी, सुभाष सोगानी, योगेंद्र जैन, राजेश गंगवाल आदि ने रिया हॉस्पिटल के निदेशक डॉ महेंद्र मीणा एवं लॉयंस क्लब के पदाधिकारी मनीष सागवान, सचिन बंसल, आशीष शर्मा, मुकेश राजाराम मीणा, आशुतोष आर्य, अमित गोयल, पंकज जैन, विनोद खंडेलवाल, हार्दिक पांड्या, खुशी पांड्या, सखी बंसल, पूजा खंडेलवाल अतिथियों का तिलक लगाकर एवं माला पहना कर स्वागत सम्मान किया।

lions club jal seva

वरिष्ठ जल सेवक सतीश पांड्या बने प्रेरणा के स्रोत
मन में जनसेवा की चाह हो तो उम्र कभी आड़े नहीं आती और यह बात 80 वर्षीय सतीश जैन पांड्या पर एकदम सटीक बैठती है। उम्र के इस पड़ाव में भी सतीश जैन पांड्या लगातार संध्याकालीन जल सेवा में रेलवे स्टेशन आकर रेल यात्रियों के लिए जल सेवा में जुड़ जाते हैं। उनका जोश देखने लायक होता है बच्चों में बच्चे और युवाओं में युवा। जल सेवा में चाहे पानी पिलाने का काम हो, चाहे ट्रॉली में धक्का लगाने का काम हो, चाहे ट्रॉली में पानी भरने का काम हो, किसी भी काम से परहेज नहीं। व्यवस्था को मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने में सतीश जैन सदैव आगे रहते हैं।

जल सेवकों के लिए यह आदर्श बने हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सतीश पांड्या गंगापुर सिटी की जानी-मानी शख्सियत है। भारतीय जनता पार्टी के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ता है। साथ ही साथ नगर पालिका के अध्यक्ष एवं दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष पद पर भी शोभायमान रहे हैं और शुरू से ही स्काउटिंग के माध्यम से समाज सेवा से जुड़े हुए हैं और अब लगातार जैन सोशल ग्रुप द्वारा रेलवे स्टेशन पर की जा रही जल सेवा में भरपूर सहयोग दे रहे हैं।

जल सेवा विडियो देखे