
पूरे देश में आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथी पर उन्हें पुष्पांजलि दी जा रही है। 30 जनवरी 1948 को गांधीजी की हत्या के बाद पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने रेडियो पर अपने संबोधित में कहा था कि राष्ट्रपिता अब नहीं रहे। साल 1948 में आज ही के दिन महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था।
इसके बाद 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को शहीद दिवस के रूप में मनाई जाती है। देश आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथी पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। वहीं उनके हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे का नाम ट्वीटर पर ट्रेंड कर रहा है। महात्मा गांधी और शहीद दिवस से संबंधित हैशटैग्स तो ट्रेंड पर है ही गोडसे से जु़डे दो ट्रेंड भी इनमें शामिल हैं। गोडसे वाले ट्रेंड से पता चलता है कि ट्विटर पर उसे बहादुर और देश को बचाने वाले के खिताब से नवाजा जा रहा है।
30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी को नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। इसके बावजूद उसका सोशल मीडिया पर गुणगान क्यों किया जा रहा है। ट्विटर ट्रेंड्स आमतौर पर यूजर्स के लिए टेलर्ड यानी अलग-अलग होते हैं। किस यूजर्स को कौनसा ट्रेंड ऊपर दिखेगा या कौनसा नीचे। ये कई फैक्टर्स पर निर्भर करता है। इसमें वे किसे फॉलो करते हैं ये भी उसमें शामिल है। ट्विटर के अनुसार, उनका एल्गोरिझ्म उन टॉपिक्स की पहचान करता है जो अभी पॉपुलर है।
गांधी जी की हत्या वाले दिन 30 जनवरी 1948 को हमेशा की तरह महात्मा गांधी तड़के साढ़े तीन बजे उठे थे। इसके बाद उन्होंने प्रार्थना की और दो घंटे काम कर फिर सोने के लिए चले गए। 8 बजे वो दोबार जगे और रोजाना की दिनचर्या शुरू की। शाम के चार बजे वल्लभ भा।ई पटेल अपनी बेटे के साथ गांधी जी से मिलने पहुंचे। इसके बाद गांधीजी नाथू राम गोड़से की गोली का शिकार हो गए।