दीपावली मिलन व शिक्षक सम्मान समारोह में संगीतमय सुंदरकड़ से राममय हुआ माहौल

-क्रिएटिव ग्रुप ऑफ एज्युकेशन ने श्रेष्ठतम परिणाम के लिए शिक्षकों को किया सम्मानित
गंगापुर सिटी।
क्रिएटिव ग्रुप ऑफ एज्युकेशन की ओर से संचालित क्रिएटिव पब्लिक स्कूल, क्रिएटिव गल्र्स कॉलेज, क्रिएटिव किड्स, क्रिएटिव आश्रम, क्रिएटिव साइंस एकेडमी, क्रिएटिव कॉमर्स डिवीजन, क्रिएटिव आर्टस डिवीजन, क्रिएटिव एग्रीकल्चर एकेडमी, क्रिएटिव आईसीपीपी संस्थाओं के अधिकारियों व कर्मचारियों का सामूहिक दीपावली मिलन समारोह रविवार को क्रिएटिव पब्लिक स्कूल परिसर में क्रिएटिव के संस्थापक और श्री गिरिराज प्रसाद शशिदेवी फाउंडेशन के अध्यक्ष गिर्राज प्रसाद गुप्ता एडवोकेट और उपाध्यक्ष श्रीमती शशि देवी गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित किया गया। सबसे पहले श्री राम दरबार सजाकर पूजा अर्चना के साथ सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। सामूहिक सुन्दरकांड पाठ में क्रिएटिव परिवार के 250 से अधिक सदस्यों ने भाग लेकर क्रिएटिव के समूचे वातावरण को राममय बना दिया।

READ MORE: बरकरार है टेलरिंग का क्रेज

इस मौके पर क्रिएटिव ग्रुप ऑफ एज्युकेशन के प्रशासक डॉ. दीपकराज ने क्रिएटिव परिवार के 4000 से अधिक विद्यार्थियों और 250 से अधिक स्टाफ सदस्यों व उनके परिवारजनों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व दीपावली सभी के जीवन मे सुख शांति व समृद्धि लेकर आए। दीपावली के मंगल अवसर पर माता लक्ष्मी सभी की मनोकामनाओं को पूरी करे। उन्होंने कहा कि गंगापुरसिटी की कर्मचारी कोलोनी में क्रिएटिव किड्स स्कूल की स्थापना के बाद उसे मिली शानदार सफलता के लिए सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों को बाल्यकाल से ही संस्कारित कर उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से क्रिएटिव किड्स का शुभारंभ किया गया है। साथ ही क्रिएटिव के विद्यार्थियों की जेईई एडवांस में शानदार सफलता और विभिन्न संस्थाओं के विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्तसभी शिक्षकों और प्रशासनिक टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्रिएटिव ग्रुप ऑफ एज्युकेशन की ओर से संस्थान के सभी शिक्षकों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली पर मिठाई व गिफ्ट पैक भेंट किए गए। क्रिएटिव ग्रुप ऑफ एज्युकेशन के प्रबंध निदेशक गौरव राज अग्रवाल और क्रिएटिव पब्लिक स्कूल के प्रशासनिक निदेशक महेंद्र शर्मा, प्रधानाचार्या श्रीमती नीलम अग्रवाल, क्रिएटिव गल्र्स कॉलेज के डायरेक्टर व वाणिज्य संकाय के डीन डॉ. एस. आर. गुप्ता, प्रिंसीपल डॉ. रविबाला गोयल आदि ने भी सभी शिक्षकों का और कर्मचारियों का सम्मान कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के लिए सुख समृद्धि की कामना की। मंच का संचालन क्रिएटिव गल्र्स कॉलेज में कॉर्डिनेटर श्रीमती पूनम पाराशर ने किया।