गंगापुरसिटी। पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप््रता रविवार को दौरे पर कोटा पहुंचे। इस दौरान वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाइज यूनियन (डब्ल्यूसीआरईयू) महामंत्री मुकेश गालव ने महाप्रबंधक को कोटा मंडल के रेल कर्मचारियों की समस्याओं से सम्बन्धित 29 सूत्री मांग पत्र सौंपा। इस पर जीएम गुप्ता ने समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया। यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेन्द्र जैन ने बताया कि मुख्य लोको निरीक्षक (बिजली) वेतनमान (लेबल-7) के चयन में अनियमितता, पिक एण्ड चूज के आधार पर लार्जेज के तहत नियुक्ति देने, एनपीएस से ओपीएस में परिवर्ततन, कर्मचारियों को विश्राम के दिन राष्ट्रीय अवकाश घोषित होने के बाद भी राष्ट्रीय अवकाश भत्ते का भुगतान ना करना, ट्रेकमेन्टनरों की यूनिफार्म एवं अन्य एलाउसेंस सुरक्षात्मक कपड़े, टूल बॉक्स की समस्यायाएं, रेलवे कॉलोनियों की सफाई व्यवस्था एवं आवासों की मरम्मत संबंधित जोनल कार्यों का क्रियान्वयन नहीं होने, कोटा मंडल में कार्यरत सभी कर्मचारियों को शीतकालीन सत्र से पूर्व विन्टर जॉकिट एवं मौसम के अनुकूल आवश्यकतानुसार सामग्री की उपलब्धता, सिग्नल एण्ड टेलीकॉम विभाग एवं विद्युत विभाग में भी पदों का सृजन नहीं करना, टीआरडी विभाग में रिक्त पदों को भरने, रनिंग स्टाफ के लिए समान नीति लागू करने, सातवें वेतन आयोग के तहत रनिंग स्टाफ को एएलके एवं लीव सेलेरी का नई दरों से भुगतान करने, रोड साईड स्टेशनों पर कार्यरत रेलकर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सवाईमाधोपुर में निजी अस्पताल को रेलवे से जोडऩे, सुपर स्पेशलिटी द्वारा लिखी गई दवाइयों के बदले दूसरा सॉल्ट एवं दूसरी क्षमता वाली अलग-अलग दवाईयों देने के संबंध में, मंडल रेल चिकित्सालय में ऑक्सीजन प्लान्ट पर ऑपरेटर एवं मैन्टेनर लगाने, टिकिट चैकिंग स्टाफ के रेस्ट हाउसों को एयरकूल्ड, खाना इत्यादि रनिंग कर्मचारियों के समतुल्य करने, इंजीनियरिंग व ट्राफिक गेटों पर कार्यरत रेलकर्मचारियों की 8 घंटे डयूटी करने, महिला रेलकर्मचारियों की समस्याएं, सवाईमाधोपुर में हॉली डे होम खोलना तथा कोटा में हॉलीडे होम को पुन: प्रारंभ करने की मांग की है। उपाध्यक्ष जैन ने बताया कि महाप्रबंधक ने यूनियन की सभी मांगों को गंभीरता से लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों से चर्चा कर शीघ्र ही निराकरण करवाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वाले प्रतिनिधि मंडल में जोनल कोषाध्यक्ष इरशाद खान, लोको शाखा अध्यक्ष नरेश मालव आशीष पांचाल आदि मौजूद थे।
Related Articles
राजस्थान न्यूज
यूनियन पदाधिकारियों ने की रेलवे चिकित्सा अधीक्षक से मुलाकात
गंगापुर सिटी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन यातायात शाखा सचिव हरिप्रसाद मीना के नेतृत्व में रेलवे अस्पताल में मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सतवीर सिंह डूडी से मिलकर रेल कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में मुलाकात […]
टॉप न्यूज
जयपुर रेलवे बैंक ने महाप्रबंधक को रेलवे अस्पतालों की सहायता के लिए भेजा पत्र
कोटा। द रेलवे एम्पलाईज को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड जयपुर के संचालक मंडल की तरफ से महाप्रबंधक नार्थ वेस्टर्न रेलवे को कोटा, जयपुर, अजमेर, बांदीकुई, फुलेरा के रेलवे अस्पतालों को वेलफेयर फण्ड से सहायता के लिये स्वीकृति […]
कोरोना
नगरपरिषद का सहयोग: श्रमिक ट्रेनों पर पानी की होगी व्यवस्था
गंगापुर सिटी। मानव सेवा संस्थान गंगापुर सिटी के द्वारा स्टेशन पर श्रमिक ट्रेनों में श्रमिकों को पानी की व्यवस्था नगरपरिषद के सहयोग से प्रारम्भ की गई।मानव सेवा संस्थान गंगापुर सिटी के संरक्षक विजय गोयल ने […]
