नगरपरिषद का सहयोग: श्रमिक ट्रेनों पर पानी की होगी व्यवस्था

गंगापुर सिटी। मानव सेवा संस्थान गंगापुर सिटी के द्वारा स्टेशन पर श्रमिक ट्रेनों में श्रमिकों को पानी की व्यवस्था नगरपरिषद के सहयोग से प्रारम्भ की गई।
मानव सेवा संस्थान गंगापुर सिटी के संरक्षक विजय गोयल ने बताया की श्रमिकों के लिए चलाई जा रही ट्रेनों में शीतल पानी की व्यवस्था नगर परिषद के सहयोग से प्रारंभ की गई। जिसकी शुरूआत नगरपरिषद सभापति संगीता बौहरा ने श्रमिकों को पानी पिलाकर की।
मानव सेवा संस्थान के संरक्षक सुशील दीक्षित एवं वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन की तरफ से श्रमिकों व स्टेशन के कर्मचारियों को सैकड़ों मास्क वितरित किए गए। साथ ही मानव सेवा संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य विमल पारले जी की तरफ से 144 बिस्कुट के पैकेट श्रमिक ट्रेन में बच्चों को दिए गए। मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष दीपक सिंह नरूका ने कहा की भामाशाहों के माध्यम से ट्रेनों में समय-समय पर अल्पाहार की व्यवस्था की जावेगी।
नगर परिषद की सभापति संगीता बोहरा एवं दीपक सिंहल ने कहा की श्रमिक ट्रेनों में जितनी भी शीतल पानी की आवश्यकता होगी। नगर परिषद से किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर नगर परिषद सभापति संगीत बौहरा, मानव सेवा संस्थान अध्यक्ष दीपक सिंह नरूका, उपसभापति दीपक सिंघल, कौशल बोहरा, संस्थान के पूर्व अध्यक्ष नरदेव गुप्ता, विजय गोयल, सुशील दीक्षित, संजय ठीकरिया, पार्षद अशोक शर्मा, संतोष पत्तल, वेस्ट सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, मंडल सह सचिव श्रीप्रकाश शर्मा, पंचम सिंह, लोको शाखा के सचिव राजेश चाहर, स्टेशन अधीक्षक छुट्टनलाल मीणा, स्टेशन उपाधीक्षक अशोक गुप्ता, यातायात निरीक्षक आरपी मंगल, लॉबी सुपरवाइजर शिवचरण मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक कमलेश मीणा, आरक्षण पर्यवेक्षक देवी सिंह मीणा, दिगंबर जैन सोशल गु्रप के वरिष्ठ पदाधिकारी सुमेर चंद जैन, प्रवीण कुमार गंगवाल, आलोक जैन, नरेंद्र जैन नृपत्या आदि ने कार्य में सहयोग किया।