WCREU ने 2200 मास्क बांटे, जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा

गंगापुर सिटी। वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन कोटा मंडल की ओर से 26 मई को कोटा लोको, गंगापुरसिटी, रामगंजमंडी, बयाना के सभी रेलकर्मचारियों के लिए 2200 मास्क का वितरण किया गया ।
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने बताया कि यूनियन द्वारा जब से कोरोना महामारी का दौर प्रारंभ हुआ है तब से रेलकर्मचारियों व उनके परिवारजनों को इस कोरोना महामारी की रोकथाम तथा इससे बचने हेतु कार्य करती आ रही है। चाहे वह भोजन वितरण का कार्यक्रम हो या रेलवे कॉलोनियों को सेनेटाईज करने का काम हो। यूनियन द्वारा समय समय पर रेलकर्मचारियों के हितों के लिये कार्य कर रही है।
इसी श्रृंखला में सम्पूर्ण कोटा मंडल के रेलकर्मचारियों के लिये मास्क वितरण का आयोजन रखा गया है। जिसमें आज कोटा लोको, गंगापुरसिटी, रामगंजमंडी, बयाना के सभी रेलकर्मचारियों के 2200 मास्क का वितरण किया गया।
मंडल उपाध्यक्ष जैन ने बताया कि पूरे कोटा मंडल में प्रत्येक रेलकर्मचारियों के लिये 20 हजार से अधिक मास्क का वितरण किया जायेगा।
जैन ने बताया कि आज गंगापुर सिटी में रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात सभी रेलवे सुरक्षा बल के जवानों, सफाई कर्मचारियों, आरक्षण कर्मचारियों, दूरसंचार विभाग के कर्मचारी, टिकट चेकिंग स्टाफ एवं स्टेशन स्टॉफ के सैकड़ों कर्मचारियों को यूनियन की ओर से मास्क वितरित किए गए।
इस अवसर पर नगर परिषद सभापति संगीता बौहरा, उपसभापति दीपक सिंघल, यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, मंडल सह सचिव श्रीप्रकाश शर्मा, पंचम सिंह, लोको शाखा के सचिव राजेश चाहर, यातायात शाखा के पदाधिकारी हरिमोहन मीणा, अशोक गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष एवं परिवहन निरीक्षक आर पी मंगल, स्टेशन अधीक्षक छुट्टन लाल मीणा, लॉबी पर्यवेक्षक शिवचरण मीणा, आरक्षण पर्यवेक्षक देवीसिंह मीणा, स्वास्थ्य निरीक्षक कमलेश मीणा, मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष दीपक नरूका, संस्थान के वरिष्ठ सदस्य नरदेव गोयल, विजय गोयल, सुशील दीक्षित, संजय ठीकरिया, संतोष पत्तल, कौशल बौहरा, पार्षद अशोक शर्मा, दर्जनों समाजसेविओं, रेल कर्मचारियों ने मास्क वितरण कार्यक्रम में भाग लिया।